home page

उत्तर प्रदेश के 2140 स्‍कूलों के शिक्षकों की सैलरी पर फंसा पेंच, छोटी भूल पड़ेगी भारी

UP News : उत्तर प्रदेश में विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई हैं। यूपी के 2140 स्कूलों के शिक्षकों की सैलरी बड़ी खबर सामने आ रही है। 

 | 
उत्तर प्रदेश के 2140 स्‍कूलों के शिक्षकों की सैलरी पर फंसा पेंच, छोटी भूल पड़ेगी भारी 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के 2140 विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों की सैलरी अबकी बार लटक सकती है। यूपी के उच्च प्राथमिक, कंपोजिट स्कूल और परिषदीय विद्यालय के कर्मचारियों की मई महीने की सैलरी का भुगतान लटक गया है। इन स्कूलों में यह समस्या प्रधानाध्यापक को लेकर आई है। स्कूलों के प्रधानाध्यापक मानव संपदा पोर्टल पर दिए गए समय से पहले हाजरी लॉक करना भूल गए। 

इस तारीख तक होती है ऑनलाइन हाजिरी लॉक

उत्तर प्रदेश में शिक्षा भिभाग की नई व्यवस्था के अनुसार शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी हर महीने की 21 से 23 तारीख तक लॉक की जाती है। ऑनलाइन हाजिरी अपडेट होने के बाद शिक्षकों की उपस्थिति के आधार पर सैलरी का भुगतान किया जाता है। 

स्कूलों की अवकाश और लोकसभा चुनाव की व्यवस्था के चलते प्रधानाचार्य ऑनलाइन हाजिरी लॉक करना ही भूल गए। अब भुगतान केवल पोर्टल खोलें और अनुरोध लॉक करें। संबंधित स्कूल के हजारों शिक्षकों की चिंता इससे बढ़ी है। प्रयागराज में 26 स्कूलों की अटेंडेंस लॉक नहीं हो सकी है, जैसा कि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया है। इस तरह शिक्षकों को भुगतान किया जाएगा।

सोनभद्र में सर्वाधिक 137 स्कूल, प्रयागराज में 26

सोनभद्र में सबसे अधिक 137 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने ऑनलाइन हाजिरी लॉक नहीं की हैं। इसके बाद सिद्धार्थनगर के 118 और शाहजहांपुर के 109 स्कूल शामिल हैं। लखीमपुर खीरी 90, गोंडा 77 और आगरा में 71 स्कूल हैं। प्रयागराज और प्रतापगढ़ के 26 से 26 स्कूलों में शिक्षक वेतन भुगतान से परेशान हैं।

Latest News

Featured

You May Like