home page

साबूदाना और मोरधन में तेजी का माहौल, फूल 50 रुपए पर नरम

MP News : त्योहारी सीजन दूर होने और शादी-ब्याह की ग्राहकी न के बराबर होने से कुछ किराना वस्तुओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में सावन की ग्राहकी मिलने की उम्मीद में स्टॉकिस्ट सक्रिय हो गए हैं।
 | 
साबूदाना और मोरधन में तेजी का माहौल, फूल 50 रुपए पर नरम

Saral Kisan, MP News : त्योहारी सीजन दूर होने और शादी-ब्याह की ग्राहकी न के बराबर होने से कुछ किराना वस्तुओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में सावन की ग्राहकी मिलने की उम्मीद में स्टॉकिस्ट सक्रिय हो गए हैं। इससे साबूदाना और मोरधन में तेजी का माहौल है। सिर्फ एक गाड़ी की आवक होने से नारियल के भाव में 50 रुपए तक की तेजी देखी गई। खोपरा गोला के भाव में सुधार की उम्मीद है। कच्चे काजू के भाव में तेजी आने से काजू के भाव में 20 रुपए की तेजी आई है। बादाम और लौंग में भी 10 रुपए का सुधार देखा जा रहा है। वियतनाम से आवक बढ़ने से

फूल में 50 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। बिहार में मखाना में 50 रुपए की तेजी आई है।  केरल और कर्नाटक में काली मिर्च के नए स्टॉक की कटाई की तैयारी चल रही है, लेकिन अच्छी बारिश न होने से उत्पादन में कमी आने की आशंका है। दूसरी ओर वियतनाम में भी नया माल आ रहा है, लेकिन उत्पादन कमजोर होने से कीमतों में तेजी आई है। इस कारण भारत में इसका आयात कुछ महंगा हो रहा है। हालांकि श्रीलंका से आयातित काली मिर्च ने भारतीय बाजार में इसकी तेजी पर कुछ हद तक अंकुश लगाया है। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि आने वाले समय में काली मिर्च की कीमतों में थोड़ी तेजी आ सकती है।  

सियागंज किराना बाजार भाव

चीनी 3950 से 4000 गुड़ 4500 से 4600 लड्डू 4800 से 4900 हल्दी कडी 200 से 220 रेड काऊ 260 से 282 हल्दी पाउडर सुपर क्राउन 1775 मोर 3400 विराट 1950 हल्दी पाउडर 501-3600 खोपरा गोला 108 126 खोपरा बुरा लक्ष्य 2450 ताज 2950 पहिया 4550 साबूदाना 6300 से 6400 बेस्ट 6450 से 6600 वरलक्ष्मी 6750 एक किलो में स्याल रतन 6800 एक किलो में 7250 सच्चामोती 6700 एक किलो में 7210 मोरधन मोटा 79 से 80 फाइन 98 106 सुप्रीम 99 कालीमिर्च गरवाल 620 से  658 अटम 684 से 690 मातृदाना 656 से 739 जीरा 305 से 315 उत्तम 330 से 380 सौंफ मोटी 108 से 125 उत्तम 125 से 145 एक्स्ट्रा उत्तम 185 से 225 बारीक 350 से 375 नारियल मद्रास भरती 120 1450 से 1550 160 भरती 1750 200 भरती 2050 से 2150 250 भरती 850 से 900 दालचीनी 225 से 245 जायफल 580 से 630 उत्तम 650 से 700 जावित्री 1900 से 1950 बड़ी इलायची 1450 से 1550 उत्तम 1550 से 2000 गुठली फूल 350 से 370 उत्तम 425 से 475 बदायन फूल  शाहजीरा खार 480 से 550 रुपए। 350 से 370 रुपए।

Latest News

Featured

You May Like