home page

बिहार की बदल जाएगी किस्मत, पुल, बाईपास और NH पर खर्च होंगे 33 हज़ार करोड़

बिहार में विकास की गति को तेज करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी बीच बिहार को केंद्र सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। प्रदेश में नेशनल हाईवे निर्माण करने के लिए 33464 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसके साथ-साथ 52 और परियोजनाओं को भी मंजूरी दे दी गई है। जिसके तहत 875 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। चलिए जानें 

 | 
बिहार की बदल जाएगी किस्मत, पुल, बाईपास और NH पर खर्च होंगे 33 हज़ार करोड

Saral Kisan, Bihar News : बिहार के लोगों को केंद्र सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। की वर्ष केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे निर्माण करने के लिए बिहार को एक मुक्त 33464 करोड़ रुपए की राशि दी है। देश भर में सड़क निर्माण के लिए प्रस्तावित किए गए बजट का यह लगभग एक तिहाई हिस्सा है। इसके साथ-साथ बिहार को 52 परियोजना  पर काम करने के लिए कई तरह के विकल्प दिए गए हैं। जिसके तहत 875 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

मशरख-चकिया-भिठ्ठा मोड़ से रामजानकी मार्ग तक 146 किमी की चार लेन सड़क मंत्रालय ने मंजूर की है।  73 सौ करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।  NHC 727A के तहत बेतिया के सेवराही में गंडक नदी पर चार लेन का पुल बनाया जाएगा।  11 किलोमीटर लंबे इस पुल की निर्माण लागत 1800 करोड़ रुपये होगी।  बेतिया से बगहा के बीच चार लेन की सड़क बनेगी।  69 किमी की इस परियोजना पर चार हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अरवल से बिहार शरीफ तक चार लेन राजमार्ग बनाने में 2300 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  अरवल पुल पर 574 करोड़ रुपये, दाउदनगर पुल पर 931 करोड़ रुपये, औरंगाबाद पुल पर 865 करोड़ रुपये और समस्तीपुर पुल पर 320 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  वहीं दो लेन सड़क को समस्तीपुर से दरभंगा तक बनाने में 220 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मोकामा से बेगूसराय की यात्रा और बिहार का पहला 6 लेन पुल एनएच 83 पर जहानाबाद में बनाने में 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  एनएच 102 पर आरओबी बनाने में 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि हथुआ और फुलवरिया में 95 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  150 करोड़ रुपये की लागत से वाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना से 15 किमी की दूरी पर डुमरांव बाईपास बनाया जाएगा।  इसे बनाने में 300 करोड़ रुपये लगेंगे।  सिंघेश्वर बाईपास में 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि सीतामढ़ी से चिरौत तक दो लेन सड़क बनाने में 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

 पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि केन्द्र सरकार ने एक वित्तीय वर्ष में इतनी बड़ी राशि पहली बार मंजूर की है।  बिहार दोनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा करता है।  बिहार सरकार परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में पूरी कोशिश करेगी।

Latest News

Featured

You May Like