home page

लुटेरी दुल्हन ने किया ऐसा कांड, कई लोगों को किया HIV पॉजिटिव

UP News : उत्तराखंड की लुटेरी दुल्हन का एक और किस्सा सामने आया है। कई लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाने वाली दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव निकलने के बाद दहशत का माहौल है। महिला उत्तर प्रदेश की जेल में बंद है। 

 | 
लुटेरी दुल्हन ने किया ऐसा कांड, कई लोगों को किया HIV पॉजिटिव 

HIV POSITIVE : उत्तराखंड की लुटेरी दुल्हन का एक और किस्सा सामने आया है। कई लोगों को लाखों रुपए का चूना लगाने वाली दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव निकलने के बाद दहशत का माहौल है। महिला उत्तर प्रदेश की जेल में बंद है और कई लोगों की जांच करने पर पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। महिला अभी उत्तर प्रदेश की जेल में बंद है। स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर प्रदेश के जेल विभाग से संपर्क साधा और महिला के एचआईवी होने की सूचना दी।

उधम सिंह नगर में एक ऐसा मामला आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक महिला एचआईवी पॉजीटिव पाई गई है, जो अब तक करीबन तीन शादियां करवा चुकी है। महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने के जैसे ही खबर स्वास्थ्य विभाग को मिली।

महिला को स्वास्थ्य संबंधित दवाइयां

उत्तर प्रदेश के जेल में बंद महिला को स्वास्थ्य संबंधित दवाइयां पहुंचाई गई। लुटेरी दुल्हन के संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य चेकअप किया जा रहा है। हां जिले के नोटल अधिकारी ने बताया कि एड्स नियंत्रण के लिए समय-समय पर पूर्व भारत में इंडेक्स टेस्टिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान जब महिला की जांच की गई तो वह एचआईवी पॉजिटिव पाई गई। 

रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उत्तर प्रदेश के डॉक्टरों से संपर्क किया और महिला को इलाज देना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महिला के पॉजिटिव आने के बाद उससे संपर्क किया गया। लेकिन कुछ समय बाद महिला फोन बंद करके अचानक गायब हो गई। महिला उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से धोखाधड़ी के मामले में जेल काट रही है। 

बताया जा रहा है कि महिला अपनी साथियों के साथ मिलकर कई लोगों की दुल्हन बनकर लूट चुकी है। एसएमएस स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए लोगों को टेस्ट करवाने की गुहार लगाई है। डॉ राजेश ने बताया कि महिला के संपर्क में आने वाले लोगों का टेस्ट किया जा रहा है और जो संक्रमित पाए जाते हैं, उन्हें दवाइयां भी दी जाएगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की जेल में महिला का इलाज चल रहा है। 

Latest News

Featured

You May Like