home page

Greater Noida से वाया नोएडा, बुलंदशहर तक चलेगी रोडवेज की बसें, हरियाणा को भी लाभ

UP News : उत्तर प्रदेश में यातायात सुविधाजनक और आधुनिक सफर बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। उत्तर प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम नई बसों का संचालन करेगा। सरकार के इस फैसले से यूपी के कई जिलों को बड़ा फायदा होगा। 

 | 
Greater Noida से वाया नोएडा, बुलंदशहर तक चलेगी रोडवेज की बसें, हरियाणा को भी लाभ

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने लाखों लोगों के लिए बड़ी अपडेट जारी की हैं। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर व हरियाणा के फरीदाबाद की आम जनता के लिए बड़ी अपडेट सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सिकंदराबाद से नोएडा होते हुए फरीदाबाद सफर आसान बनाने के लिए इस रूट पर नई  बसों का संचालन करेगा।

इस सेवा को शुरू करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। सिकंदराबाद-फरीदाबाद वाय दादरी-परिचौक रोडवेज सेवा को आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने बताया। डॉ. आर्य का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार ने इस रूट पर बस सेवाओं को जनहित में चलाने का समझौता किया है।  उनका कहना था कि आर्य प्रतिनिधि सभा की वर्षों पुरानी मांग पर शीघ्र ही रोडवेज बस सेवा शुरू होगी जो सिकंदराबाद डिपो से फरीदाबाद के बल्लभगढ़ तक चलेगी (वाया दादरी-परिचौक-कालिंदी कुंज)।

डॉ. आर्य ने बताया कि हरियाणा सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बस सेवा को शुरू करने पर सहमति बनाई है। अब यात्री उत्तर प्रदेश या हरियाणा से सीधा जा सकेंगे। इससे उनका समय और पैसा बचेगा। आपको बता दें कि इस बस सेवा के शुरू होने से नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों को फायदा होगा। क्योंकि यह नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पर्यटकों की संख्या को बढ़ा देगा।

यात्रियों को इससे दूसरे राज्य में सीधा लिंक मिलेगा, जो उनका समय और पैसा बचाएगा। आपको बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में यह कदम सफल होगा।
 

Latest News

Featured

You May Like