home page

हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को जल्द किया जाएगा पक्का, इन लोगों को सबसे पहले मिलेगा मौका

Haryana Temporary Workers : हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। हरियाणा में विधानसभाचुनाव से पहले नायब सैनी सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के लिए अहम फैसला आ सकता हैं।

 | 
हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को जल्द किया जाएगा पक्का, इन लोगों को सबसे पहले मिलेगा मौका

Haryana News : हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार कच्चे कर्मचारियों के लिए कुछ अहम फैसले ले सकती है। डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए सरकार ने ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्रॉप के तहत जिन कर्मचारियों का कार्य संतोषजनक है और जो स्वीकृत पद के मुकाबले लगे हुए हैं। 

पॉलिसी होगी जल्द जारी 

लेकिन सरकार द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट में अभी तक तय नहीं हो पाया है कि इस योजना के तहत 5 साल से लगे कर्मचारियों को लिया जाएगा या फिर 7 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को लिया जाएगा। इसके लिए हाई लेवल का मंथन करने के बाद जल्द ही सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पॉलिसी जारी कर सकती है।

जानकारियां अनुसार बता दें कि हरियाणा सरकार में पक्के और कच्चे कर्मचारियों को लेकर सभी विभागों से पूरी जानकारी हासिल कर ली है। मुख्य सचिव द्वारा पिछले महीने सभी खाली और भरे पदों की जानकारी मांगी गई थी। इसके साथ ही ग्रुप डी और सी के कच्चे कर्मचारियों को जो डीसी रेट, एडहॉक या पॉलिसी 2 के तहत लगे हुए हैं उनका ब्यौरा लिया गया है। 

डीसी रेट और एडहॉक पर लगे कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज 

वही हरियाणा सरकार के अनुसार बता दे की सरकार डीसी रेट और एडहॉक पर लगे कर्मचारियों को पक्का करने का प्लान बना रही है। इसके बाद अन्य श्रेणी में आने वाले कर्मचारियों को पक्का करने का विचार किया जाएगा। क्योंकि हरियाणा में अलग-अलग आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत अनुबंध के आधार पर कर्मचारियों को भर्ती किया गया है। सीएमओ के एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद कच्चे कर्मचारियों का रास्ता साफ हो जाएगा। 

Latest News

Featured

You May Like