home page

राजस्थान की भजनलाल सरकार इन कर्मचारियों की करेगी छुट्टी, आदेश हुए जारी

Rajsthan News: राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई हैं। प्रदेश में अब इन कर्मचारियों के 3 महीने की छुट्टी होगी। जो कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियां को नहीं समझता उनको अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

 | 
राजस्थान की भजनलाल सरकार इन कर्मचारियों की करेगी छुट्टी, आदेश हुए जारी 

Rajsthan CM Bhajanlal sharma action : राजस्थान सरकार ने उन कर्मचारियों को तीन महीने की छुट्टी दे दी जो काम नहीं करते या अपनी कर्तव्यों को पूरा नहीं करते हैं। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कर्मचारियों की जांच करें, वेतन दें और उन्हें तीन महीने की छुट्टी या नोटिस दें। ऐसे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति देनी अनिवार्य होगी।

शुक्रवार को कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव हेमन्त गेरा ने मुख्य सचिव सुधांश पंत के निर्देश पर सभी विभागों को आदेश भेजे। इस प्रक्रिया में शामिल होंगे अधिकारी-कर्मचारी, जिनकी सेवा 15 वर्ष की पूरी हो चुकी है या 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है।

कार्मिक विभाग ने कहा कि ऐसे सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, जो अपनी अकर्मण्यता, संदेहास्पद, सत्यनिष्ठा या अक्षमता के कारण जनहितार्थ आवश्यक उपयोगिता खो चुके हैं, राजस्थान सिविल सेवाएं पेंशन नियम 1966 के नियम 53 (1) के अनुसार। उन्हें देखकर तीन महीने का नोटिस या वेतन व भत्तों के साथ तुरंत प्रभाव से राज्य सेवा से सेवानिवृत्त किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पहले से ही राजस्थान सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1996 के नियम 53(1) के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति की व्यवस्था की है। यह कानून कहता है कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी को तीन महीने के नोटिस या तीन महीने के वेतन के भुगतान के साथ राज्य सेवा से तुरंत हटाया जा सकता है अगर वे अपने सेवाकाल के 15 वर्ष पूरे कर चुके हैं और अपनी अकर्मण्यता, संदेहास्पद सत्यनिष्ठा, अक्षमता, अकार्यकुशलता या असंतोषजनक कार्यनिष्पादन के कारण जनहितार्थ उपयोगिता खो चुके हैं।
 

Latest News

Featured

You May Like