home page

Rajsthan Dark Zone : देश के डार्क जोन में पेयजल संकट, राजस्थान में सबसे अधिक 203 डार्क जोन

India Water Crisis : देश के 6,533 ब्लाकों में से 27% में भूगर्भ जल काफी नीचे खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। इसमें से 2 11% डार्क जोन की श्रेणी में हैं।

 | 
Rajsthan Dark Zone : देश के डार्क जोन में पेयजल संकट, राजस्थान में सबसे अधिक 203 डार्क जोन

Water Crisis In Rajasthan : देश के 6,533 ब्लाकों में से 27% में भूगर्भ जल काफी नीचे खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। इसमें से 2 11% डार्क जोन की श्रेणी में हैं। भूगर्भ जल सर्वेक्षण, 2023 की जारी रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से अति-शोषित क्षेत्र हैं। हालांकि यहां रिचार्ज के लिए जल उपलब्ध है।

राजस्थान में जल संकट को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। राजस्थान का भुजल दिनों दिन गिरता चला जा रहा है। जिससे प्रदेश में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

दूसरी ओर, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्से देश के अत्यधिक जल शोषण क्षेत्र में हैं। जहां शुष्क जलवायु के कारण, सीमित मात्रा में वाटर रिचार्ज का विकल्प है। कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों सहित प्रायद्वीपीय भारत का दक्षिणी भाग तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कठोर सतह के कारण भूजल उपलब्धता कम है। देश के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश और रिचार्ज के पहल से भूजल की स्थिति में सुधार हुआ है। देश में भूगर्भ जल की सबसे खराब हालत राजस्थान में है। यहां 203 डार्क जोन हैं।
 

Latest News

Featured

You May Like