home page

उत्तर प्रदेश में मानसून से पहले होगी बारिश, गरज चमक के साथ चलेंगी 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा

UP News : उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। प्रदेश में सीवियर हीटवेव कंडीशन रहने के काफी आसार हैं। मौसम विभाग की तरफ से हिटवेव से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को घरों से निकलने से पहले सावधानी बरतने की अपील की है। 

 | 
उत्तर प्रदेश में मानसून से पहले होगी बारिश, गरज चमक के साथ चलेंगी 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में 56 जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश में रेगिस्तान से आने वाली गर्म हवाएं लू बनकर लोगों को परेशान कर रही है। यूपी में IMD ने लू को लेकर 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। 

30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले और साथ लगते तराई क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ बादल बरसने का अलर्ट जारी है। प्रदेश में तेज हवा और बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है। 

उत्तर प्रदेश में तापमान 

रेड अलर्ट वाले जिले -

हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, जालौन, झांसी, ललितपुर में रेड अलर्ट जारी हैं। इन इलाकों में ऊष्ण रात्रि होने के आसार हैं। इन इलाकों में लू चलने से घरों से निकलने से पहले सावधानी बरतने की अपील की है। बता दे की गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत,  बुलन्दशहर, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा महोबा एवं आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर (लू) होने की आसार हैं। 

इन जिलों में गरज चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं

वज्रपात/तेज झोंकेदार हवा (30-40 किमी/घण्टा) और मेघगर्जन आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अयोध्या, आंबेडकरनगर और आसपास के क्षेत्रों में हो सकता है।

यूपी में जारी रहेगा हीट वेव का प्रकोप

पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को हीट वेव जारी रहेगा, जैसा कि मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सीवियर हीटवेव कंडीशन रह सकते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक वाली बारिश होगी, साथ ही 30 से 40 km/h की तेज हवा। 48 घंटे तक हीट वेव कंडीशन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

 तेज गर्मी से कैसे करें बचाव

1 - विशेष रूप से दोपहर में धूप में रहने से बचें। हल्के रंग के सूती, ढीले और हल्के कपड़े पहनें।
2 - धुप में जाते समय सिर को छतरी या कपड़े टोपी से ढंककर रखें। पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करें।
3 - खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए घर में बने पेय (जैसे छाछ, नींबू पानी, तोरानी या चावल का पानी, लस्सी) और ओआरएस का उपयोग करें।
4 - शाम को बार-बार खड़ी फसल वाले खेतों में पर्याप्त नमी बनाए रखने के लिए हत्की सिंचाई करें।
4 - खेती, खनन और खुले क्षेत्र की अन्य गतिविधियों को ठीक से नियंत्रित करना चाहिए।
5 - दोपहर को जानवरों को चराने से बचें और उन्हें पर्याप्त तरल पदार्थ दें। 


 

Latest News

Featured

You May Like