home page

राजस्थान इस जिले में 86 गांवों के लोग बनेगें शहरी, मिलेंगे अनेक फायदे

Rajasthan Update : यूआईटी क्षेत्र के 86 गांवों को नगर निगम में शामिल करने से शहरी क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।  वर्तमान में नगर निगम ही इन क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण और अन्य सेवाएं प्रदान करता है, लेकिन निगम में शामिल होने के बाद जनता को सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी दो विभागों की होगी।
 | 
राजस्थान इस जिले में 86 गांवों के लोग बनेगें शहरी, मिलेंगे अनेक फायदे

Rajasthan News : राजस्थान में नगर विकास न्यास (UTI) क्षेत्र में शामिल 86 गांवों में से 9 परिसीमन के बाद नगर निगम में मिल सकते हैं। मास्टर प्लान-2051 के अनुसार, बाकी 77 गांवों को 26 वर्षों के भीतर नगर निगम में शामिल किया जाएगा। ऐसे में गांवों को हर पांच वर्ष में होने वाले नगर निगम चुनावों में परिसीमन के बाद शामिल किया जाएगा।

इससे शहरी आबादी बढ़ेगी और सरकार से अधिक विकास खर्च मिलेगा। इस बार नगर निगम परिसीमन में ग्राम पंचायत नंगला रायसिस के राजस्व गांव नंगला समावदी, ग्राम पंचायत दिवाकरी के गांव दिवाकरी, ग्राम पंचायत बेलाका के गांव बेलाका, बेरका, ग्राम पंचायत बाखेड़ा के लिवारी व भाखेड़ा गांव शहरी क्षेत्र में शामिल होंगे।

ये गांव यूआईटी क्षेत्र में आते हैं और 2011 में नोटिफिकेशन प्राप्त किया गया था। इसी तरह, आगामी वर्षों में नगर निगम एरिया में अधिक गांवों को शामिल करने की योजना है। 2051 तक शहर की आबादी 12 लाख से अधिक हो सकती है। तब यूआईटी क्षेत्र के गांवों को निगम में शामिल किया जाएगा।

भविष्य में आएंगे शहरी क्षेत्र में यह गांव

किशनपुर, पैंतपुर, श्योदानपुरा, कैमाला, भूगोर, सामोला, ईटाराणा, वेरका, चिरखाना, पालका, नांगल झीड़ा, पालका, देवखेड़ा, जाहरखेड़ा, लोधाड़ी, बेलाका, उलाहेड़ी, दिवाकरी, ठेकड़ा, मूंगस्का, नगली मुंशी, सिरमौली, खुदनपुर, कडूकी, मिल्कपुर, मन्नाका, जटियाना, कारोली, खानपुर जाट, कीटोड़ा, नंगला चारण, तूलेड़ा, सालपुरी, खोहरा, गाजूकी, भझीट, सोनावा, रायससी, गूंदपुर, मदनपुरी, नंगला समावदी, झारेड़ा, दादर, धोलीदूब, केरवा जाट, बाढ़ केसरपुर, बल्लाबोड़ा, डाडा, बल्लाना, रूंध निदानी, ककराली जाट, उमरैण, रूंध भाखेड़ा, खेड़ली सैयद, चांदूकी, भाखेड़ा, डुमेरा, रायबका, लिवारी, नाहरपुर, मौजदीका, चिकानी, सैंथली, बलदेवबास, दाउदपुर, गूजूकी, नगलीकोता शामिल हैं।

गांवों के शामिल होने से शहरी क्षेत्र का होगा विस्तार

यूआईटी क्षेत्र के 86 गांवों को नगर निगम में शामिल करने से शहरी क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।  वर्तमान में नगर निगम ही इन क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण और अन्य सेवाएं प्रदान करता है, लेकिन निगम में शामिल होने के बाद जनता को सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी दो विभागों की होगी। धूनीनाथ, सांखला, बहाला, ढाढोली, कमालपुर, गोलेटा, बटेसरा, केसरोली, चोरोटी पहाड़, अग्यारा, लोहारवाड़ी रामगढ़ तहसील के गाँव इसमें शामिल हैं।

Latest News

Featured

You May Like