home page

सरकारी गोदाम में नहीं मिल रहा धान का बीज, किसान खा रहे बाजार के धक्के

Uttar News : जैसा कि हम जानते हैं किसान धान की बिजाई के लिए नर्सरी तैयार कर रहे हैं। राजकीय बीज गोदामों में किसानों को नर्सरी लगाने के लिए मनपसंद बीज नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। 

 | 
सरकारी गोदाम में नहीं मिल रहा धान का बीज, किसान खा रहे बाजार के धक्के

UP News : जैसा कि हम जानते हैं किसान धान की बिजाई के लिए नर्सरी तैयार कर रहे हैं। राजकीय बीज गोदामों में किसानों को नर्सरी लगाने के लिए मनपसंद बीज नहीं मिल रहा है। जिससे किसानों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है और मजबूर होकर बाजार से महंगे रेटों पर बीज खरीदना पड़ रहा है। किसान पड़ी मेहनत के बाद नर्सरी के लिए जगह तैयार कर रहे हैं और विभाग उन्हें बीज उपलब्ध नहीं करवा सकता है। 

नहीं मिल सरकारी गोदाम में बीज

शिव गांव के किसान जब राजकीय कृषि को गोदाम में बीज खरीदने पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि सांभा धान का बीज खत्म हो चुका है। तो उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करके घर वापस लौटना पड़ा। इसी तरह इटवरा गांव के किसान ने बताया कि उन्हें समय पर बीज नहीं मिल पाता है, तो सरकारी को दम होने का उन्हें कोई फायदा नहीं है। उन्हें मजबूर होकर महंगे दामों पर बाजार से बीज खरीदना पड़ता है। 

बीज की जरूरत

गांव के किसानों ने बताया कि इस समय धान की बुवाई के लिए इसी महीने धान की जरूरत होती है, जो गोदाम में नहीं मिल रहा है। जो गोदाम में मिल रहा है वह मोटा बीज है। लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से महीन धान की आस में गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं। इलाके में सांभा 5204 की मांग सबसे अधिक बढ़ रही है। विभाग के पास 29 क्विंटल धान का बीज आया था जो खत्म हो गया। अभी गोदाम में पंत 24, NDR 2065, CO 51, एमटीयू 7029 बीज मिल रहा है। 

Latest News

Featured

You May Like