home page

ऑनलाइन का प्यार, लड़की तेलंगाना से पहुंची उत्तर प्रदेश

दरसल यह अनोखी प्रेम कहानी पब्जी गेम से शुरू होती है। जहां एक लड़की पब खेलते खेलते एक लड़के को दिल दे बैठी है। जो पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इतना ही नहीं बल्कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए गांव पीलीभीत पहुंच जाती है।
 | 
ऑनलाइन का प्यार, लड़की तेलंगाना से पहुंची उत्तर प्रदेश

UP News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली है। एक लड़की जिसके दीवानगी इतनी सर चढ़ गई, कि उसने तीन राज्यों की सीमा पार कर ली। लड़की तेलंगाना राज्य की रहने वाली है, जो अपने घरवालों को बिना बताए उत्तर प्रदेश आ पहुंची। चलिए पढ़ते हैं क्या है पूरी प्रेम कहानी....

दरसल यह अनोखी प्रेम कहानी पब्जी गेम से शुरू होती है। जहां एक लड़की पब खेलते खेलते एक लड़के को दिल दे बैठी है। जो पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। इतना ही नहीं बल्कि वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए गांव पीलीभीत पहुंच जाती है। इधर यूपी के घर वालों ने हैदराबाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा रखी थी। जिसे एक महीने तलाशने के बाद जाकर मिली है।

पबजी खेलते खेलते लड़की को लड़के से इस कदर प्यार हुआ, कि वह उससे मिलने के लिए उसके घर आ पहुंची। अब 1 महीने बाद जाकर पुलिस को सूचना मिली है और हैदराबाद पुलिस लड़की के परिवार वालों के साथ कोतवाली थाना पहुंची। लड़की ने कोर्ट मैरिज भी करवा रखी थी। स्थानीय पुलिस ने युवक और युवती को कोतवाली थाना बुलाया। वह एक कपल की तरह थाने में पहुंचे। ज्योति ने पूछताछ बात के बाद बताया कि वह युवक से मिलने के लिए तेलंगाना से उत्तर प्रदेश खुद आई है।

Latest News

Featured

You May Like