home page

Noida की प्रॉपर्टी के रेट में आ सकती है बड़ी तेजी, 16 जून को होगा फैसला

UP News : उत्तर प्रदेश के इस जिले में प्रॉपर्टी रेट में उछाल आ सकता है। इस जिले में घर बनाना भी महंगा हो सकता है। इस जिले में संपत्तियों की आवंटन दरें बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। 

 | 
Noida की प्रॉपर्टी के रेट में आ सकती है बड़ी तेजी, 16 जून को होगा फैसला

Uttar Pradesh News : देश की राजधानी दिल्ली के साथ लगते उत्तर प्रदेश के इन दो शहरों में रहने वाले लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली के साथ लगते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घर बनाना, उद्योग लगाना और संस्थान तक खोलना अब ज्यादा महंगा हो सकता है। इनमें दो शहरों में प्रॉपर्टी की आवंटन दरें बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। 

अथॉरिटी बैठक में लिया जाएगा प्रस्ताव

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में संपत्तियों की आवंटन दरें बढ़ाने के लिए दोनों अथॉरिटी की बोर्ड बैठक इसका फैसला लिया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी की 15 जून को बैठक होगी इसके अलावा नोएडा अथॉरिटी की 16 जून को बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रॉपर्टी के रेट बढ़ाने पर है। प्रॉपर्टी किधर है बढ़ाने के अलावा कई और प्रस्ताव पर भी बोर्ड के एजेंडे हैं।

प्रतिशत तक बढ़ोतरी 

चुनाव आचार संहिता के कारण पहले ही बैठक नहीं हो सकी। वित्तीय बजट भी नोएडा अथॉरिटी की बैठक में होगा। नोएडा की सरकारी संपत्ति की आवंटन दरें बढ़ाने की योजना बना रही है। गृह प्रॉपर्टी की आवंटन दरें 5 से 7 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। बीते वर्ष हाउसिंग प्रॉपर्टी की दरें 10% बढ़ाई गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा अथॉरिटी की बैठक में 5 से 7 प्रतिशत तक घरेलू और 10 प्रतिशत तक औद्योगिक संपत्ति की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है। Commercial Property के रेट में कोई बदलाव नहीं होगा।

बजट 

नोएडा अथॉरिटी का बजट 2024–2025 भी पारित होगा। इसका मूल्य लगभग 7 हजार करोड़ रुपये हो सकता है। इसमें से लगभग 1,100 करोड़ रुपये सरकारी कामकाज पर खर्च किए जाएंगे। पिछले वित्त वर्ष 2022–2023 में 6,920 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ था।


 

Latest News

Featured

You May Like