उत्तर प्रदेश में 2 जिलों के बीच फर्राटा भरेंगे वाहन, जल्द बनेगा नया ग्रीन एक्सप्रेसवे

Uttar Pradesh : ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को आगरा के खंदौली से अलीगढ़ तक बनाया जा रहा है। 2027 तक निर्माण पूरा हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे करीब 65 किमी लंबा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) इसका निर्माण कर रही है। कार्यदायी संस्था की टीम ने रूट की जांच की है। निर्माण मई से शुरू हो जाएगा। इससे आगरा से अलीगढ़ घंटे भर में जा सकेगा। वर्तमान में इसमें दो घंटे से अधिक का समय लगता है।
NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे-91 से अलीगढ़-गाजियाबाद एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे खंदौली टोल प्लाजा इससे जुड़ जाएगा। खास बात यह है कि प्रोजेक्ट को हरियाली को बचाने के लिए बनाया गया है।
दो चरणों में होगा, निर्माण कार्य
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर टेंडर लगाया गया है। 1,620 करोड़ रुपये इसका बजट है। दो चरणों में निर्माण होगा और दो कंपनियों को टेंडर दिया गया है। निर्माण कार्य इन कंपनियों की टीम ने शुरू कर दिया है, जो रूट का सर्वेक्षण कर रही है। रेलवे का निर्माण मई में शुरू होगा। 24 महीने में निर्माण पूरा होगा। इससे खराब सड़कों और जाम से छुटकारा मिलेगा।