home page

Monsoon : मानसून जल्द मुंबई में लेगा एंट्री, इस दिन होगी झमाझम बारिश, चक्रवातों की अनुपस्थिति अनुकूल

मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के अंतिम सप्ताह तक मानसून की एंट्री केरल में हो सकती है. महाराष्ट्र के लोगों के लिए गुड न्यूज आई है कि 9 से 10 जून के पास आज मानसून पुणे में पहुंच सकता है. 11 जून तक मुंबई में पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
 | 
मानसून जल्द मुंबई में लेगा एंट्री, इस दिन होगी झमाझम बारिश

Monsoon 2024 : भारत के उत्तरी हिस्से में पड़ रही गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है. इसी 20 लोगों को बारिश और मानसून का बेसब्री से इंतजार है. जिससे लोगों को राहत की सांस मिल सके. मौसम विभाग के अनुसार इस महीने के अंतिम सप्ताह तक मानसून की एंट्री केरल में हो सकती है. महाराष्ट्र के लोगों के लिए गुड न्यूज आई है कि 9 से 10 जून के पास आज मानसून पुणे में पहुंच सकता है. 11 जून तक मुंबई में पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बताया गया कि कुल मिलाकर पूर्व और उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां सामान्य से उत्तर और मध्य और दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य भारत में सामान्य के करीब और उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है। जिसे अनुमान लगाया जा रहा है कि केरल में इस महीने के अंतिम सप्ताह तक मानसून की शुरुआत हो सकती है.

मुंबई में मानसून की बारिश को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परंतु अनुमान लगाया जा सकता है कि केरल में लगभग सामान्य मानसून की शुरुआत और अरब सागर या बंगाल की खाड़ी के ऊपर अप्रत्याशित चक्रवर्तों की अनुपस्थिति मुंबई की बारिश के लिए प्रतिकूल है। अंडमान निकोबार में मानसून पहुंचने के साथ ही आने वाली 10 या 11 जून को मुंबई में मानसून का अनुमान है। 

कब पहुंचता है मुंबई मानसून 
हालांकि अगर बात करें तो आमतौर पर मुंबई में मानसून 11 जून को आ जाता है। परंतु चक्रवात सी पर जय जैसे प्रतिकूल मौसम स्थितियां के कारण बीते साल मुंबई में बारिश दो हफ्ते की देरी से हुई थी। हालांकि मुंबई में रहने वालों को मानसून का आनंद लेने के लिए अभी दो हफ्ते का इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन प्री मानसून में एक बार गर्मी से राहत मिल सकती है। 

Latest News

Featured

You May Like