home page

Monsoon Taaja Update: जुलाई के साथ ही उत्तर भारत में पहुंची मानसून, यूपी-हरियाणा सहित 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने बीते दिन रविवार रात को आने वाले दिनों में केरल, लक्ष्यदीप, कर्नाटक, कोकण, गोवा, गुजरात में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। इसके साथ-साथ महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल,सीमा तेलंगाना, उत्तरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी अच्छी बारिश आ सकती है। चलिए जानते है इससे जुड़ा ताजा अपडेट 
 | 
Monsoon Taaja Update: जुलाई के साथ ही उत्तर भारत में पहुंची मानसून, यूपी-हरियाणा सहित 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Monsoon Taaja Update: जुलाई की शुरुआत से पहले दक्षिणी पश्चिमी मानसून देश की अधिकतर हिस्सों में पहुंच चुका है। लेकिन हरियाणा सहित देश के एक दो राज्यों को अभी भी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग की जानकारी अनुसार बता दें कि आने वाले दो-तीन दिनों में मानसून तेजी पकड़ने वाला है। आने वाली 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश राजस्थान सहित कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

भारतीय मौसम विभाग ने बीते दिन रविवार रात को आने वाले दिनों में केरल, लक्ष्यदीप, कर्नाटक, कोकण, गोवा, गुजरात में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। इसके साथ-साथ महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल,सीमा तेलंगाना, उत्तरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी अच्छी बारिश आ सकती है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आने वाली तीन और चार जुलाई को पंजाब, 1 से 3 जुलाई के बीच दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में 4 जुलाई, हिमाचल प्रदेश में तीन से चार जुलाई, पूर्वी राजस्थान में 2 से 5 जुलाई, मध्य प्रदेश में 4 जुलाई, पश्चिम बंगाल में 3 जुलाई, झारखंड में 3 जुलाई, बिहार में तीन से चार जुलाई, छत्तीसगढ़ में 5 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

बिहार में ऐसा रहेगा मौसम

बिहार के लगभग हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है। सोमवार और मंगलवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान लगाया गया है। बिहार में सोमवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर,मधुबनी,पुसौल, अररिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ-साथ राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है।

मानसून का ताजा अपडेट

रविवार रात को मिले ताजा अपडेट के मुताबिक दक्षिणी पश्चिमी मानसून राजस्थान हरियाणा पंजाब के कई हिस्सों से आगे बढ़ रहा है। वही आने वाले दो-तीन दिनों में पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई हिस्सों में पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही है। आने वाली पांच जुलाई तक इन राज्यों के करीबन हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

Latest News

Featured

You May Like