home page

मॉनसून की स्पीड हुई धीमी, IMD ने बताया यूपी, बिहार सहित उत्तर भारत में कब होगी बारिश

Monsoon Rain : गर्मी के चलते लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मानसूनी बारिश से आम जनता को गर्मी से निजात मिलेगी। जिस तरह केरल में मानसून समय से पहले पहुंच गया, लेकिन अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

 | 
मॉनसून की स्पीड हुई धीमी, IMD ने बताया यूपी, बिहार सहित उत्तर भारत में कब होगी बारिश

Meteorological Department : गर्मी के इस मौसम में लोगों को मानसून की बारिश का बेसब्री से इंतजार है। जिस तरह केरल में मानसून समय से पहले पहुंच गया, लेकिन अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। इसी वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर भारत के कई राज्य बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में गर्मी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि इस महीने के अंत तक मानसून की गति यूं ही बने रहने का अनुमान है। लेकिन 1 जुलाई के बाद मानसून गति पकड़ सकती हैं। 

रुकी मानसून की रफ्तार 

इस समय मानसून उत्तरी सीमा के इलाकों नवसादी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मल्काजगीरी, विजय नगराम और इस्लामपुर के पास पहुंच चुकी है, जो करीबन 11 जून से यहीं पर रुकी हुई है। मानसूनी भारत को औसतन 20% अब तक देश भर में कम दर्ज किया गया है। पश्चिमी भारत में 1 जून के बाद मानसूनी भारत में 68 फ़ीसदी कमी देखने को मिली है। इसके साथ-साथ मध्य भारत में 29 प्रतिशत और पूर्व भारत में 20 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। 

देश की राजधानी दिल्ली में इन दोनों भीषण गर्मी और लू ने लोगो का जीवन पूरी तरह बदल कर रख दिया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून की शाम के बाद रेड अलर्ट को ऑरेंज और अगले दिन येलो अलर्ट में बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है। दिल्ली में हर साल मानसून जून के अंत तक पहुंच जाता है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है और यहां पर गर्म हवाई चल रही है। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बदल रही जलवायु के आधार पर जून के अंत तक मानसून सक्रिय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में अमूमन जुलाई के शुरू और जून के अंत तक अच्छी मानसून की बारिश देखने को मिलती है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि जलवायु मॉडल को देखते हुए जून के अंत तक मानसून सक्रिय होने और जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे देश को कवर करने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

Latest News

Featured

You May Like