home page

Mansoon Rain : देश के कई हिस्सों में गर्मी के बीच बारिश की उम्मीद, मानसून छाया केरल पहुंचकर

Mansoon News : पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दी। दोनों तरफ से एक साथ मानसून का आना दुर्लभ माना जाता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, रविवार को बंगाल और बांग्लादेश से टकराने वाले चक्रवात रेमल ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया था।
 | 
Mansoon Rain : देश के कई हिस्सों में गर्मी के बीच बारिश की उम्मीद, मानसून छाया केरल आकार

Saral Kisan, Mansoon News : पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दी। दोनों तरफ से एक साथ मानसून का आना दुर्लभ माना जाता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, रविवार को बंगाल और बांग्लादेश से टकराने वाले चक्रवात रेमल ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया था। पूर्वोत्तर में मानसून के जल्दी पहुंचने का यह एक कारण हो सकता है। हो सकता है। इस साल मानसून अनुमान से एक दिन पहले और तय तिथि 1 जून से दो दिन पहले केरल पहुंचा है। 

गुरुवार से गर्मी का प्रकोप कम होने लगा है। हालांकि हरियाणा के सिरसा में सबसे अधिक तापमान 49.1 डिग्री रहा।

दुनिया की बारिश की राजधानी मेघालय के मासिनराम में 72 घंटे में 48.52 इंच और चेरापूंजी में 61.19 इंच बारिश हुई। अगले 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट। मेघालय के झरने बारिश के कारण बह निकले

दिल्ली में गर्मी से मौत, 107 डिग्री रहा तापमान

बुखार_    देश की राजधानी दिल्ली में दरभंगा के 40 वर्षीय व्यक्ति की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। उसके शरीर का तापमान 107 डिग्री फारेनहाइट था, जो सामान्य से 9 डिग्री अधिक है।

तापमान में गिरावट, कल से लू से राहत 

राजधानी जयपुर को राजस्थान प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिली। कई जिलों में 2 डिग्री तक पारा गिरा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। लू से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में सबसे ज्यादा पारा गंगानगर में रहा। यहां 48.3 डिग्री रहा। गुरुवार को लू के कारण प्रदेश में 4 लोगों की मौत की खबर है। यहां तीन जिलों में दोपहर भरतपुर, टॉक और भीलवाड़ा में हवा के साथ हल्की बारिश हुई है।

Latest News

Featured

You May Like