home page

Monsoon : इन राज्यों की तरफ हुआ मानसून का रुख, अभी कहां बरस रहें मानसूनी बादल, जानें

Monsoon Weather: देश में मानसून समय से पहले पहुंच चुका है। बता दें कि केरल में मानसून ने अपनी एंट्री समय से एक दिन पहले ले ली थी। वहीं अगर दक्षिणी पश्चिमी राज्यों की बात करें तो मानसून पूरी रफ्तार के साथ बढ़ रहा है।

 | 
Monsoon : इन राज्यों की तरफ हुआ मानसून का रुख, अभी कहां बरस रहें मानसूनी बादल, जानें

Today Weather News: देश में मानसून समय से पहले पहुंच चुका है। बता दें कि केरल में मानसून ने अपनी एंट्री समय से एक दिन पहले ले ली थी। वहीं अगर दक्षिणी पश्चिमी राज्यों की बात करें तो मानसून पूरी रफ्तार के साथ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि महाराष्ट्र कर्नाटक सहित कई राज्यों में मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में इस हफ्ते हल्की बारिश आ सकती है। मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में लू का कहर जारी रहने का अनुमान है। 

क्या है मानसून की स्तिथि 

मौसम विभाग द्वारा जारी किए ताजा अपडेट के अनुसार सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, पांडिचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के कई हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। इसके साथ-साथ जल्द ही तेलंगाना आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कई समय बारिश आने का अनुमान है।  

किस राज्य में पहुंचेगी मानसून 

अब मानसून के एंट्री महाराष्ट्र के दक्षिण में स्थित सिंधु दुर्ग जिले और पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर से होते हुए मानसून के एंट्री हो चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 9 से 10 जून तक मानसून मुंबई पहुंच जाएगा। महाराष्ट्र में इस बार गर्मी के साथ-साथ मानसून जल संकट भी मंडरा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी जल्द गर्मी से राहत मिलेगी। क्योंकि पहाड़ी मानसून 20 जून तक दस्तक दे सकता है। उत्तराखंड में 25 जून तक मानसून पहुंच सकती है। मध्य प्रदेश गुजरात के कई हिस्सों में 15 जून तक मानसून के आसार है। इसी बीच मानसून छत्तीसगढ़ उड़ीसा और झारखंड में भी पहुंच सकती है। 

किस तरफ बढ़ रहा मानसून 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम में मानसून कर्नाटक के अधिकतर हिस्सों महाराष्ट्र तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अधिकांश भाग और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों को और बढ़ रहा है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक मध्य अरब सागर के कई हासन कर्नाटक के से हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र के कुछ हिस्सा, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी उड़ीसा में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। 

Latest News

Featured

You May Like