home page

Monsoon : करीब आ रहा है मानसून, हिटवेव से दिलाएगा राहत, इन राज्यों में होगी रिमझिम बारिश

IMD Rain Alert : इसी बीच दक्षिणी भारत से एक राहत की खबर आ रही है। यहां जल्द ही लोगों को लू और गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बंगाल की खाड़ी में मानसून पहुंच जाएगा। जिससे लोगों को लू और हीटवेव राहत मिलेगी। 

 | 
Monsoon : करीब आ रहा है मानसून, हिटवेव से दिलाएगा राहत, इन राज्यों में होगी रिमझिम बारिश

IMD Monsoon Update : भीषण गर्मी ने देश के लोगों का जीना बेहाल कर रखा है. उत्तर भारत में गर्मी इस कदर बढ़ी की लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. इसी बीच दक्षिणी भारत से एक राहत की खबर आ रही है। यहां जल्द ही लोगों को लू और गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि जल्द ही बंगाल की खाड़ी में मानसून पहुंच जाएगा। जिससे लोगों को लू और हीटवेव राहत मिलेगी। मानसून के दस्तक देते हैं, कई राज्यों में बारिश पहुंच जाएगी। कई राज्यों में मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

बंगाल की खाड़ी में हलचल 

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मानसून को लेकर हलचल जारी है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण जल्द ही डिप्रेशन बनेगा। जिससे दक्षिणी भारत में बारिश के आसार बढ़ जाएंगे। निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तेज रफ्तार से हवाएं और आकाशीय बिजली के साथ बादल बनकर बरसेंगे। 

यहां हो सकती है बारिश 

दक्षिणी भारत में स्थित केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। आने वाली 26 मई तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश का अनुमान है। बीते कई दिनों पहले बारिश आ चुकी है। 

कब आयेगी मानसून 

बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाला मानसून सबसे पहले केरल में पहुंचता है। 31 मई तक केरल में मानसून पहुंच जाएगा। यहां आंधी तूफान के साथ तेज बारिश का अनुमान है। मानसून का असर अन्य राज्यों में भी दिखेगा। 

उत्तर भारत का मौसम 

बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा कई दिनों से बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश में फिलहाल अधिक मानसून का असर नहीं देखने को मिलेगा, हल्के बादल छाए रह सकते हैं। 

Latest News

Featured

You May Like