home page

Monsoon : उत्तर भारत में कब तक मानसूनी बादलों की होगी एंट्री? मौसम विभाग ने बताई तारीख

उत्तर प्रदेश, बिहार झारखंड और उत्तराखंड कई दिनों से तप तपाती गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में इससे राहत मिलने वाली है। बीते दिन बिहार के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिली।
 | 
Monsoon : उत्तर भारत में कब तक मानसूनी बादलों की होगी एंट्री? मौसम विभाग ने बताई तारीख

Weather Update: उत्तर प्रदेश, बिहार झारखंड और उत्तराखंड कई दिनों से तप तपाती गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में इससे राहत मिलने वाली है। बीते दिन बिहार के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने देश के कई शहरों में मानसून आने की तारीख बताई है। आपको बता दे कि केरल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। आने वाली चार-पांच दिन में पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसके चलते उत्तर भारत और मध्य भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

केरल में मानसून समय से पहले यानी की 30 मई को ही पहुंच चुका है। केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही पूर्वोत्तर के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भी मानसून पहुंच चुका है। आमतौर पर अगर बात की जाए तो केरल में पहुंचने के बाद मानसून एक-दो दिन बाद पूर्वोत्तर में पहुंचता है।

कर्नाटक तमिलनाडु में कब आएगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर में आने वाले चार-पांच दिनों में भारी बारिश आने का अनुमान है। जिसका बड़ा असर उत्तर पश्चिमी राज्यों दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश पंजाब तथा मध्य भारत में भी दिखाई देगा और गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले 24 घंटे के अंदर कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्य असम मेघालय और त्रिपुरा के कई हिस्सों में मानसून के बादल छाए रहने वाले हैं।

बारिश पर असर

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि केरल में मानसून जल्दी पहुंचने का असर कुल बारिश होने पर नहीं पड़ता है। इस अनुमान नहीं लगाया जा सकता कि मानसून जल्दी पहुंचा है तो अन्य इलाकों में भी जल्दी पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से 106 फीसदी बारिश होने का अनुमान लगाया है। जून और सितंबर के बीच मानसून चार महीना में सामान्य बारिश 87 सेंटीमीटर तक होती है।

इन शहरों में कब आयेगी मानसून की बारिश

मौसम विभाग ने देश के बड़े शहरों में मानसून आने की जानकारी देते हुए बताया कि केरल 30 मई, चेन्नई 4 जून, मुंबई 11 जून, रायपुर 16 जून, जमशेदपुर 14 जून, वाराणसी 20 जून, गया 16 जून, अजमेर 01 जुलाई, लखनऊ 23 जून, आजमगढ़ 20 जून, छपरा 18 जून, आगरा 30 जून, दिल्ली 27 जून, भिवानी 03 जुलाई, पिथौरागढ़ 20 जून, चंडीगढ़ 26 जून, लद्दाख 23 जून

Latest News

Featured

You May Like