home page

उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित इन राज्यों के लिए खुशखबरी लाया मानसून, दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Alert : भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक पूर्वानुमान लगाया है। जिसके अनुसार आने वाले दिनों में भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा होने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली में 1 जुलाई को भारी वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है।

 | 
उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित इन राज्यों के लिए खुशखबरी लाया मानसून, दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi-NCR Weather  : भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक पूर्वानुमान लगाया है। जिसके अनुसार आने वाले दिनों में भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा होने वाली है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली में 1 जुलाई को भारी वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान अनुसार आज दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

भारी बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 और 30 जून को तेज बारिश का अनुमान लगाया है। पंजाब में 1 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 29 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। राजस्थान के कई हिस्सों में 29 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश आ सकती है। मध्य प्रदेश और उड़ीसा के कई हिस्सों में 29 से 30 जून तक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। 

मानसून को लेकर ताजा अपडेट

भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून आगे बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के कई हिस्सों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल परिस्थितियों बन रही है। 

चक्रवर्ती परिसरण

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण गुजरात और इससे लगते इलाकों में एक चक्रवर्ती परिसरण बनता हुआ दिख रहा है। इसकी वजह से केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, कोकण, गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने 29 और 30 जून को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। 29 से 3 जुलाई तक गुजरात में भी अच्छी बारिश हो सकती है। 

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली राजस्थान मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 5 दिनों तक हल्की से मध्य में बारिश का अनुमान लगाया है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। 

Latest News

Featured

You May Like