home page

Monsoon 2024 : मानसून को लेकर मौसम विभाग की गुड न्यूज, दिल्ली, यूपी सहित इन राज्यों में कब आएगी बारिश

Monsoon Update : देश में गर्मी का कहर इस कदर बढ़ गया है कि लोगों को बारिश का बेशर्मी से इंतजार है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आने वाले दिनों में कर्नाटक गोवा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 | 
Monsoon 2024 : मानसून को लेकर मौसम विभाग की गुड न्यूज, दिल्ली, यूपी सहित इन राज्यों में कब आएगी बारिश

Monsoon Update : देश में गर्मी का कहर इस कदर बढ़ गया है कि लोगों को बारिश का बेशर्मी से इंतजार है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आने वाले दिनों में कर्नाटक गोवा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मध्यम बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। वही एमपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है। 

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बता दें कि पश्चिम में विक्षोभ के कारण भारत के पश्चिमी मैदानी इलाकों में शुक्रवार यानी 7 जून को कई स्थानों पर हल्की बारिश और आंधी के आसार हैं। 

भारतीय मौसम विभाग ने 5 से 6 जून को उत्तराखंड के कई हिस्सों में तेज आंधी आने के आसार बताए हैं। वही ओलावृष्टि के साथ बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही असम और मेघालय में 7 से 8 जून को भारी बारिश होने की आशंका है। 

उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में हीटवेव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले चार-पांच दिनों तक कई हिस्सों में तेज लू चलने और गर्मी रहने का अनुमान लगाया है। उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्व मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा के साथ-साथ कई स्थानों पर हित में की स्थिति बनने का अनुमान है। 

Latest News

Featured

You May Like