home page

मक्का का निर्यात 58% घटकर 14.42 लाख टन रहा

Maize Exports : घरेलू बाजार में ऊंची कीमतों और उत्पादन में कमी के साथ-साथ पोल्ट्री फीड, पशु आहार, स्टार्च निर्माण और इथेनॉल उत्पादन में मांग बढ़ने से मक्का का निर्यात काफी हद तक प्रभावित हुआ।
 | 
मक्का का निर्यात 58% घटकर 14.42 लाख टन रहा

Maize Exports : घरेलू बाजार में ऊंची कीमतों और उत्पादन में कमी के साथ-साथ पोल्ट्री फीड, पशु आहार, स्टार्च निर्माण और इथेनॉल उत्पादन में मांग बढ़ने से मक्का का निर्यात काफी हद तक प्रभावित हुआ। ऊंची कीमतों और कम स्टॉक के कारण बांग्लादेश और वियतनाम जैसे प्रमुख आयातक देशों ने भारत से मक्का का आयात कम कर दिया और अन्य निर्यातक देशों से सस्ते दामों पर इसे प्राप्त करने का प्रयास किया।

आधिकारिक आंकड़ों से पता चला है कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत से मक्का का निर्यात बढ़कर 34.53 लाख टन हो गया था, जो 2023-24 में 58 प्रतिशत घटकर 14.42 लाख टन रह गया। यह पिछले साल का न्यूनतम निर्यात स्तर है। समीक्षाधीन अवधि में मक्का के निर्यात से होने वाली आय में भी 111.60% की वृद्धि हुई।

यह 60 फीसदी घटकर एक करोड़ रुपये से 44.30 करोड़ डॉलर रह गई, जबकि भारतीय मुद्रा में यह आय 59.30 फीसदी घटकर 8987 करोड़ रुपये से 3660 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारतीय मक्का का प्रमुख खरीदार वियतनाम रहा, जिसने 6.88 लाख टन आयात किया, लेकिन यह मात्रा 2022-23 में 8.91 लाख टन के आयात से करीब 23 फीसदी कम थी। इसके बाद नेपाल ने करीब 3.78 लाख टन मक्का का ऑर्डर दिया, जो 2022-23 के 3.91 लाख टन के आयात से 3.3 फीसदी कम था।  

दालों के भाव- 

चना कांटा 7050 से 7100, चना विशाल 6700 से 6800, चना देसी 9600 से 10100, चना बेस्ट 10200 से 10600, तुअर महाराष्ट्र 11900 से 12100, कर्नाटक 12200 से 12400, निमाड़ी 10000 से 11600, उड़द 7000 से 8000, उड़द नया 9200 से 9400, बेस्ट 9000 से 9 300, मूंग नया 7600 से 7700, बेस्ट 7900 से 8100, मसूर 6200 6250, सरसों 5300 से 5500, निमाड़ी 5700 से 5900, सोयाबीन किसानी मंडी 4500 से 4700, चना दाल 8600 से 8700, मीडियम  8800 से 8900, बेस्ट 9000 से 9100, तुअर दाल 15100 से 15200, बेस्ट 16800 से 16900, एक्स्ट्रा बेस्ट 17700 से 17800, ब्रांडेड 17800, मूंग दाल 10200 से 10300, बेस्ट 10400 से 10500, मूंग मोगर 11000 से 11000, बेस्ट 11200 से 11300, रुपए प्रति क्विंटल।

Latest News

Featured

You May Like