home page

उज्जैन स्टेशन से 7 मिनट में पहुंच जाएंगे महाकाल मंदिर, 1.7 किलोमीटर लंबा बनेगा रोप-वे

MP News : महाकाल मंदिर रोपवे के लिए नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट कंपनी और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के बीच करार हुआ। 1.76 किलोमीटर का यह प्रोजेक्ट मोनो केबल डिटैचेबल गोंडोला तकनीक पर काम करेगा।

 | 
उज्जैन स्टेशन से 7 मिनट में पहुंच जाएंगे महाकाल मंदिर, 1.7 किलोमीटर लंबा बनेगा रोप-वे

Ujjain News : महाकाल मंदिर रोपवे के लिए नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट कंपनी और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के बीच करार हुआ। इस रोपवे के बनने के बाद उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक का सफर महज 7 मिनट में पूरा हो जाएगा। अभी इसमें 20 से 25 मिनट लगते हैं।

1.76 किलोमीटर का यह प्रोजेक्ट मोनो केबल डिटैचेबल गोंडोला तकनीक पर काम करेगा। इससे हर दिन करीब 64,000 श्रद्धालुओं को फायदा होगा। दोनों दिशाओं में हर घंटे 2,000 तक यात्री स्काई कोच में सवार होकर इस सुविधा का इस्तेमाल करेंगे। 

100 करोड़ के प्रोजेक्ट की समीक्षा

नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट कंपनी की ओर से सीईओ प्रकाश गौड़ और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम की ओर से प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किया। मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में लगाए जा रहे 100 करोड रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट की समीक्षा भी की। उसके बाद इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई।

इस रोपवे से रेलवे स्टेशन से मंदिर परिसर तक का सफर 75% कम हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट में कुल 3 स्टेशन और 13 टावर बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए साल 2022 में टेंडर निकाले गए थे, लेकिन बाद में उन्हें रद्द कर दिया गया। बाद में इस प्रोजेक्ट पर फिर से काम शुरू हुआ।

रोड साइड ट्री-प्लांटेशन पॉलिसी तैयार करें 

सड़क निर्माण के दौरान काटे जाने वाले वृक्षों को शिफ्ट करने की संभावनाओं पर जोर देते हुए केन्द्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश को रोड साइड ट्री-प्लांटेशन पॉलिसी तैयार करने का सुझाव दिया। इसमें राजमार्ग मंत्रालय से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि यह समीक्षा बैठक मध्य प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने और परिवहन सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Latest News

Featured

You May Like