home page

मध्य प्रदेश को मेमू ट्रेन सहित कई ट्रेनों की मिलेगी सौगात, इन लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

मध्य प्रदेश को जुलाई महीने में दो और नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने इस महीने देश के कई रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्लान बनाया है, जिसमें से मध्य प्रदेश को दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दी जाएगी।
 | 
मध्य प्रदेश को मेमू ट्रेन सहित कई ट्रेनों की मिलेगी सौगात, इन लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Vande Bharat Metro Train : मध्य प्रदेश के लोगों को जुलाई के महीने में खुशखबरी मिलने वाली है। इस महीने में केंद्र सरकार द्वारा कई वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च की जाने वाली है। इसके साथ-साथ मध्य प्रदेश के कई शहरों में तीन वंदे भारत मेट्रो भी जल्द चलाई जाएगी। इन सभी मेट्रो ट्रेन को 200 किलोमीटर के दायरे में चलाया जाएगा और सभी भोपाल से जुड़ेंगी। इसके साथ-साथ भोपाल और इटारसी के बीच एक मेमू ट्रेन का भी प्लान बनाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश को मिलेगी दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात

मध्य प्रदेश को जुलाई महीने में दो और नई वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने इस महीने देश के कई रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्लान बनाया है, जिसमें से मध्य प्रदेश को दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दी जाएगी। इन ट्रेनों में से एक ट्रेन का रूट जयपुर से इंदौर जो करीबन 625 किलोमीटर की दूरी 8 घंटे में तय करेगी। किसके साथ ही दूसरे बंदे बाद ट्रेन जबलपुर से रायपुर के बीच चलाई जाएगी, जो 512 किलोमीटर की दूरी 6 घंटे में तय करेगी। इन ट्रेनों को सप्ताह में 6 दिन चलाया जाएगा।

इन शहरों में होगा मेट्रो का विस्तार

वंदे भारत ट्रेन के साथ-साथ मध्य प्रदेश में वंदे भारत मेट्रो भी चलाई जाएगी। रेलवे ने बताया कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 200 किलोमीटर वाली दूरी के शहरों को जोड़ने के लिए वंदे भारत मेट्रो चलाई जाएगी। इन शहरों में बैतूल, सागर और शाहजहां को शामिल किया है। भोपाल से बीना होते हुए वंदे भारत मेट्रो को सागर तक चलाया जाएगा। दूसरी मेट्रो भोपाल से होशंगाबाद होते हुए बैतूल तक चलाई जाएगी। इसी के साथ तीसरी मेट्रो भोपाल से सीहोर होते हुए शाजापुर तक चलाई जाएगी।

मध्य प्रदेश को चार वंदे भारत ट्रेन की पहले ही सौगात मिल चुकी हैं। इस समय नई दिल्ली रानी कमलापति वंदे भारत, भोपाल से इंदौर वंदे भारत, भोपाल से जबलपुर वंदे, भारत और भोपाल से खजुराहो वंदे भारत चलाई जा रही है। इसके साथ-साथ एक और वंदे भारत ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के लिए चलाई जा रही है।

इस दिन चलेगी स्लीपर वंदे भारत

किसके साथ-साथ भोपाल के लिए स्पेशल स्लीपर वंदे भारत भी जल्द शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से भोपाल को ये स्लीपर वंदे भारत जुलाई के अंत तक चलाई जा सकती है। हालांकि अब तक यह है फाइनल नहीं हुआ है कि ये स्लीपर वंदे भारत ट्रेन भोपाल से किस शहर के लिए चलाई जाएगी।

मेमू ट्रेन का होगा संचालन

इटारसी और भोपाल के बीच जल्द ही मेमू ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। विधायक सीता शरण शर्मा ने बताया कि विधानसभा में एक आशंकिय संकल्प पेश किया गया है। जिसके तहत जल्द ही भोपाल और इटारसी के बीच मेमू ट्रेन शुरू हो सकती है। इस रूट पर सफर करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Latest News

Featured

You May Like