home page

MP के लाखों कर्मचारियों को आचार संहिता खत्म होते ही मिलेगी बड़ी सौगात, पेंशन पर बड़ा अपडेट

MP News : मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम के माध्यम से लाभ दिया जाएगा। 

 | 
MP के लाखों कर्मचारियों को आचार संहिता खत्म होते ही मिलेगी बड़ी सौगात, पेंशन पर बड़ा अपडेट 

MP News : मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को राष्ट्रीय पेंशन योजना के दायरे में लाया गया है। प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों को अच्छी खबर मिली है।  अब सभी संविदा कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना का हिस्सा हैं। वर्तमान में बहुत से विभागीय कर्मचारियों की भविष्य निधि कटौती की जा रही है। कई संविदा कर्मचारी इस योजना बाहर भी हैं। प्रदेश के वित्त विभाग ने अब सभी संविदा कर्मचारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली लागू करने की योजना बनाई है।

राज्य की बीजेपी सरकार ने इसे लागू करने की घोषणा की है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संविदा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने का वादा किया था। अब वित्त विभाग ने योजना बनाई है। सभी संविदा कर्मचारियों को आचार संहिता समाप्त होते ही राष्ट्रीय पेंशन योजना के दायरे में लाने का आदेश दिया जाएगा। 

राष्ट्रीय पेंशन योजना एक स्वैच्छिक, अंशदान सेवानिवृत्ति बचत योजना है। यह कर्मचारियों के हित में बनाया गया है। NPS राष्ट्रीय पेंशन योजना का नाम है। इसके बाद कर्मचारी CRA (सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी) से एक खाता बनाता है। यह एक विशिष्ट संख्या से जाना जाता है।


 

Latest News

Featured

You May Like