home page

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से दिल्ली तक लगेंगे अब सिर्फ 75 मिनट, जनता की हुई मौज

अयोध्या से दिल्ली के लिए पहली उड़ान 30 तारीख को शुरू होने जा रही है। शुरुआती उड़ान 30 के बाद ट्रायल के तौर पर 6 जनवरी और 10 जनवरी को अयोध्या और नई दिल्ली के बीच संचालित होगी।
 | 
Now it will take only 75 minutes from Ayodhya in Uttar Pradesh to Delhi, people are happy

Saral Kisan : अयोध्या से दिल्ली के लिए पहली उड़ान 30 तारीख को शुरू होने जा रही है। शुरुआती उड़ान 30 के बाद ट्रायल के तौर पर 6 जनवरी और 10 जनवरी को अयोध्या और नई दिल्ली के बीच संचालित होगी। 6 जनवरी को पहली फ्लाइट सुबह 11.55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और दोपहर 1.15 बजे अयोध्या पहुंचेगी. यानि आप 75 मिनट में अयोध्या से दिल्ली पहुंच जाएंगे. यह फ्लाइट दोपहर 1.45 बजे अयोध्या से रवाना होगी और 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

यह उड़ान प्रमुख निजी एयरलाइंस इंडिगो शुरू करने जा रही है। इसकी बुकिंग बुधवार की देर शाम शुरू हो गई। शुरुआती टिकट की कीमत 7081 रुपये है। इंडिगो सूत्रों के अनुसार उड़ान संख्या 6ई 2129 दिल्ली के लिए अयोध्या से 30 दिसम्बर को शाम 16:00 बजे उड़ान भरेगी। यह उड़ान 17:15 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6ई 2128 11:55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी जो 13:55 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरेगी।

शुरुआती उड़ान 30 के बाद ट्रायल के तौर पर 6 जनवरी और 10 जनवरी को अयोध्या और नई दिल्ली के बीच संचालित होने वाली है। इसके बाद 11 जनवरी से यह एक नियमित उड़ान के तौर पर आने जाने लगेगी। पहली उड़ान उद्घाटन के तोर पर होगी। जब नियमित उड़ान शुरू होगी तो यह दिल्ली के आगे अहमदाबाद तक जाएगी। वहीं केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी इसका उद्घाटन करेंगे। घरेलू उड़ानों में इंडिगो का अयोध्या 86वां गंतव्य होगा। आगे लोड के आधार पर उड़ानों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

ये पढ़ें : उत्तर प्रदेश के इस शहर को मिली फूड पार्क की बड़ी सौगात, लोगों को मिलेगा रोजगार

Around The Web

Latest News

Featured

You May Like