home page

India Highways : देश में बनेंगे 13813 किलोमीटर हाईवे, टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड

National Highway : देश में बहुत तेजी से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय राजमार्ग बनाने का नया रिकार्ड बनाने का प्लान बना रहा हैं. 

 | 
India Highways : देश में बनेंगे 13813 किलोमीटर हाईवे, टूटेंगे जाएंगे सारे रिकॉर्ड

Highways in India : देश में यातायात व आवागमन आसन बनाने के लिए सड़क परिवहन में राजमार्ग मंत्रालय नई-नई परियोजना देश में लांच करता रहता है। भारत सरकार बुनियादी संरचना पर  युद्ध स्तर पर काम कर रही है. देश में खासकर सड़कों पर खूब ध्यान दिया जा रहा है. देश में बीते कुछ वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई मैं तेज गति से बढ़ोतरी देखी गई है। 

13, 813 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग 

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय 13813 किलोमीटर का राजमार्ग बनाकर नया रिकॉर्ड बनाना चाहता है। मौजूदा समय में भारत में सिंगल लेन नेशनल हाईवे की लंबाई 14350 किलोमीटर है। अगर देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई कान 9.8% हिस्सा है। 

वित्त वर्ष में हुआ राजमार्गों का निर्माण 

वित्त वर्ष 2019-20 मैं मंत्रालय ने 10 237 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण किया। वित्त वर्ष  2020-21 में 13327 किलोमीटर, 2021-22 वित्त वर्ष में 10457 किलोमीटर, 2022-23 में 10331 राजमार्गों का निर्माण किया गया है. सड़क परिवहन और  राजमार्ग मंत्रालय का लक्ष्य है कि देश में 2027-28 तक दो लाइन से कम राष्ट्रीय राजमार्गों को खत्म किया जाए.

दो लेन राष्ट्रीय राजमार्गों

सचिव अनुराग जैन ने बताया कि मंत्रालय का लक्ष्य वर्ष 2027 से वर्ष 2028 तक दो लेन से कम राष्ट्रीय राजमार्गों को समाप्त करना है। 2012 मार्च तक, दो लेन से कम राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 25,517 किमी थी, जो राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई का 30.1% था। वर्तमान में दो-लेन से कम राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की कुल लंबाई 14,350 किमी है, जो कुल एनएच लंबाई का 9.8 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करती है। जैन ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सड़क मंत्रालय का लक्ष्य संपत्ति मुद्रीकरण के माध्यम से 40,000 करोड़ रुपये जुटाना है।
 

Latest News

Featured

You May Like