home page

पानी की मांग बढ़ने से समस्या, अब 300 टैंकर लगाए

Rajasthan News : आंवली रोजड़ी व नयागांव में पानी की समस्या से नाराज लोगों ने गुरुवार को अकेलगढ़ पंप हाउस पर ताला लगा दिया था। इसकी तथ्यात्मक रिपोर्ट एक्सईएन भारत भूषण मिगलानी ने मुख्यालय को भेज दी है।
 | 
पानी की मांग बढ़ने से समस्या, अब 300 टैंकर लगाए

Saral Kisan, Rajasthan News : आंवली रोजड़ी व नयागांव में पानी की समस्या से नाराज लोगों ने गुरुवार को अकेलगढ़ पंप हाउस पर ताला लगा दिया था। इसकी तथ्यात्मक रिपोर्ट एक्सईएन भारत भूषण मिगलानी ने मुख्यालय को भेज दी है। इसकी प्रतिलिपि संभागीय आयुक्त, कलेक्टर व अतिरिक्त मुख्य अभियंता को भी भेजी गई।

रिपोर्ट में बताया गया कि आंवली-रोजड़ी, नयागांव पहले ग्रामीण क्षेत्र था जो अब दक्षिण नगर निगम सीमा में है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था विकसित नहीं होने व आबादी व मवेशियों की संख्या बढ़ने से पानी की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई। विभाग टैंकरों से पेयजल परिवहन की निगरानी कर रिकॉर्ड रख रहा है। 30 मई को पार्षद ने अधिक टैंकर लगाने का सुझाव दिया व

पशुधन के लिए अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था करने की मांग करते हुए नाराजगी जताई गई। पुलिस प्रशासन की मदद से समझाइश की गई। पशु क्रीड़ा के लिए नगर निगम की दो दमकलें मंगवाई गई व मवेशियों को पानी की व्यवस्था की गई।  क्षेत्र में 250 से 300 टैंकर जलापूर्ति के लिए भेजे जाते हैं। हेडवर्क्स के मुख्य द्वार पर हमेशा सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है।

Latest News

Featured

You May Like