home page

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर हीरो होंडा फ्लाईओवर फिर क्षतिग्रस्त, 1 लेन बंद NHAI के 6 कर्मचारी तैनात

Delhi Jaipur Highway : दिल्ली से जयपुर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर एक लेन के यातायात को रोक दिया गया है। इस हाइवे पर सफर करने वालों को काफी परेशानी का सामना हो रहा है।

 | 
दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर हीरो होंडा फ्लाईओवर फिर क्षतिग्रस्त, 1 लेन बंद NHAI के 6 कर्मचारी तैनात

Delhi-NCR : दिल्ली से जयपुर हाईवे पर फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। साल 2014 17 के दौरान बनाया गया 200 करोड़ की लागत से दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस पर बना हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त हो गया। इस एक्सप्रेसवे पर एक साइड में अवरिधक तक लगाकर यातायात को रोक दिया गया है। 

पुल क्षतिग्रस्त

यातायात सुरक्षा को देखते हुए एक लाइन का यातायात बंद कर दिया गया है। NHAI ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर कर्मचारी तैनात कर दिए है। इस मामले की जांच एक तीन सदस्य विशेष समिति द्वारा की जाएगी। प्राधिकरण ने 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का आदेश जारी किया है।

हीरो होंडा फ्लाईओवर

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने बताया कि दिल्ली-जयपुर मार्ग पर एक फ्लाईओवर पर रात को प्लास्टर गिर गया था, जिसके कारण सोमवार को एक लेन बंद कर दिया गया था। हीरो होंडा फ्लाईओवर से दो फुट तक प्लास्टर उखड़कर गिर गया जिसके कारण अवरोधक लगा दिए गए हैं तथा एक लेन पर यातायात को रोक दिया गया है,” पुलिस उपायुक्त (यातायात) वीरेंद्र विज ने बताया। हमारे पुलिसकर्मी तैनात हैं और तीन लेन में यातायात सुचारू ढंग से चल रहा है। NHAI अधिकारी इसकी मरम्मत कर रहे हैं।

2018 में वाहनों के लिए हीरो होंडा चौक फ्लाई ओवर खोला गया था, लेकिन छह महीने बाद ही एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस फ्लाईओवर को कई बार फिर से बनाया गया, लेकिन वह हमेशा खराब होता रहा। बाद में 2021 में फ्लाई ओवर का हिस्सा तोड़कर फिर से बनाया गया, लेकिन अब फ्लाई ओवर का निचला हिस्सा खराब होने लगा है। आठ मई 2019 की रात्रि, हीरो होंडा फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा खराब सामग्री लगाकर बनाया गया था, जिसके कारण यह टूट कर गिर गया था।


 

Latest News

Featured

You May Like