home page

उत्तर प्रदेश के इस जिले में हुई जमकर बारिश, किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर

UP News : उत्तर प्रदेश की भीषण में से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। अभी मई का महीना चल रहा है और लोग यह सोच-सोच कर परेशान हो रहे हैं कि अभी से अधिकतर जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। यहां तक कि अगर बात की जाए तो कई दिनों में पारा 45 के पार पहुंच चुका है। 

 | 
उत्तर प्रदेश के इस जिले में हुई जमकर बारिश, किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर

Uttar Pradesh News : पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तेज हवा के साथ अचानक बारिश शुरू हो गई। कई जगहों पर तेज आंधी के कारण पेड़ और बिजली के खंबे गिरे हैं। जैसे ही सुबह हुई तेज धूप के साथ पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पूर्वी हवा चलने के कारण उमस ने भी जान निकाल रखी है। इस उमस भरी गर्मी के कारण पंखा और कूलर सही से काम नहीं कर रहे हैं। दोपहर बाद तेज हवा के साथ आई बारिश ने मौसम बिल्कुल ठंडा कर दिया है।

तप तपाती गर्मी में राहत की सांस दिलाने के लिए पूर्वी यूपी के बलिया जिले में हल्की बारिश देखने को मिली। अचानक हुई बारिश को देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग ने इस साल शानदार बारिश होने का अनुमान लगाया है। लोगों को बेसब्री से बारिश आने की तारीख का इंतजार है। जिससे इस तपतपाती गर्मी से राहत मिल सके।  

फसलों को मिला फायदा 

आंधी और तेज हवा के बीच आई बारिश ने खेतों में एक नई जान डाल दी है। इस समय किसान धान की नर्सरी तैयार करने के लिए तैयारी कर रहे हैं। बारिश आ जाने के कारण अब किसान बीना सिंचाई के खेत में जुता सकते हैं। बता दे की बारिश के कारण खाली पड़े खेतों में खरपतवार उगते हैं। जो जुताई करने के बाद बिल्कुल खत्म हो जाएंगे। 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून अंडमान निकोबार दीप समूह पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि मानसून केरल के रास्ते से भारत में एंट्री करेगी। केरल के समुद्र तट से 31 मई या फिर 1 जून को भारत में दस्तक देगा। गोरखपुर वाराणसी के रास्ते उत्तर प्रदेश में मानसून 18 से 20 जून के बीच पहुंच सकता है। पिछले साल मानसून में देरी के चलते प्रदेश में 22 जून को पहुंचा था। 

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल एक महीने और गर्मी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि बताया जा रहा है कि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट का आसार है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि प्रदेश में दो दिनों तक पछुआ हवा चलने वाली है। लेकिन दो दिनों बाद पुरवा हवा चलने के बाद तापमान में गिरावट के साथ रहता के आसार है। 

Latest News

Featured

You May Like