home page

हरियाणा-पंजाब सहित देश के इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी, इन शहरों में जबरदस्त बारिश का अनुमान

देश की राजधानी दिल्ली में 21 से 24 मई तक भीषण गर्मी के साथ लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बादल भी छाए रहेंगे। अगर इस हफ्ते की बात की जाए तो दिल्ली का पारा 46 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
 | 
हरियाणा-पंजाब सहित देश के इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी, इन शहरों में जबरदस्त बारिश का अनुमान 

Weather Update : देश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 मई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू चलने वाली है। साथ ही दक्षिण भारत के केरल कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से मध्यम बारिश का अलर्ट है। 

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 

देश की राजधानी दिल्ली में 21 से 24 मई तक भीषण गर्मी के साथ लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बादल भी छाए रहेंगे। अगर इस हफ्ते की बात की जाए तो दिल्ली का पारा 46 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान लगाया जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान 44 से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 

इन राज्यों में सताएगी गर्मी 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में 21 मई 2024 को लेकर लू चलने का अनुमान लगाया है। 

इन राज्यों ने बारिश के आसार 

स्काईमेट वेदर के अनुसार आने वाले 24 घंटे में केरल में हल्की से माध्यम बारिश का अनुमान है। इसके साथ-साथ कई जगहों पर भारी बारिश भी आ सकती है। इसके साथ लगते तेलंगना, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान द्वीप समूह में भी हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ साथ सिक्किम, उत्तराखंड और पूर्व भारत के कई हिस्सों में बारिश आ सकती है। 

कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु के आंतरिक भाग पर परिसरण बना हुआ है। जो समुंद्र तल से 5.8 फैला हुआ है। इसके साथ-साथ चक्रवर्ती परिसरण से पूर्वी उत्तर प्रदेश दक्षिणी बिहार और झारखंड तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। 

Latest News

Featured

You May Like