home page

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, जानिए कब आएगी बारिश

मौसम विज्ञान निगम के अनुसार 18 से 20 मई के बीच जो सिस्टम बन रहा है, लू चलने के आसार जताएं जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पास लगते इलाकों में लू चलने का अनुमान है।

 | 
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, जानिए कब आएगी बारिश

UP Weather Update : देश में गर्मी इस समय चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो चुका है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी का सितम जारी रहने वाला है। बीते दिन शुक्रवार को आगरा में 46.9, मथुरा 46.9, बागपत 46, झांसी 45.6, गोरखपुर 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा है, वही रात के तापमान की बात करे तो 25.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 मई तक विकसित हो रहे सिस्टम के अनुसार लू चलने के आसार जताए जा रहे है। लखनऊ सहित पास रखते इलाकों में लू चलने का अनुमान है। भीषण गर्मी में लोग घर में घुसकर बैठ गए हैं।

तेज हवा के साथ चलेगी लू

लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार 18 मई को पश्चिम और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसी के चलते 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। साथ ही पश्चिम और पूर्वी हिस्सों में कई जगह लू चलने की संभावना है। 19 मई को मौसम साफ रहेगा। उत्तर प्रदेश में रात को भी गर्मी बनी रहने का अनुमान है।

गलत चमक के साथ हल्की बारिश

आने वाली 21 में को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में गलत चमक के साथ हल्की बारिश आ सकती है। उत्तर प्रदेश में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके साथ साथ कई हिस्सा में लू चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

Latest News

Featured

You May Like