home page

क्या आपने कभी खाया है प्याज वाला समोसा? मात्र 14 रुपए में मिलता है अनोखा स्वाद

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर को धार्मिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ खाने के लिए भी मशहूर है। इस शहर में आपको अलग ही प्रकार के समोसे मिलते हैं।

 | 
क्या आपने कभी खाया है प्याज वाला समोसा? मात्र 14 रुपए में मिलता है अनोखा स्वाद

UP News : उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर को धार्मिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ खाने के लिए भी मशहूर है। इस शहर में आपको अलग ही प्रकार के समोसे मिलते हैं। जिन्हें खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इस शहर में यह दुकान करीबन 32 साल पहले शुरू हुई थी और उस समय ₹1 का समोसा मिलता था। 

कैसे आया प्याज वाले समोसे का आईडिया 

इस दुकान की शुरुआत राजेंद्र गुप्ता ने करीबन 32 साल पहले की थी। उनके बेटे स्वामी माधव ने बताया कि उनके पिताजी खाने के बड़े शौकीन थे। वह अपनी मां के साथ अक्सर रसोई में कुछ ना कुछ बनाते रहते थे। एक दिन अचानक उन्हें प्याज वाला समोसा बनाने का आइडिया आया। 

एक रुपए होती थी कीमत 

राजेंद्र गुप्ता ने इस दुकान की शुरुआत 5 मई 1992 को पहले प्याज वाले समोसे के साथ की थी। जब जब सबसे पहले प्याज का समोसा बनाकर ग्राहकों को दिया गया, तो उन्हे काफी पसंद आया था। तब से लेकर आज तक प्याज वाले समोसे की मांग हमेशा बनी रहती है। जब दुकान की शुरुआत की गई तो समोसे का रेट ₹1 था। आज 32 साल बाद साल 2024 में महंगाई के चलते उन्हें ₹14 का समोसा बेचना पड़ रहा है। इस दुकान पर आपको प्यार समोसे के साथ-साथ चिली, पनीर, आलू, मंचूरियन के समोसे भी मिलते हैं। 

Latest News

Featured

You May Like