home page

हरियाणा रोडवेज की डबवाली से चंडीगढ़ एसी बस सेवा हुई बंद, पीआरटीसी ने किया ऐतराज

Haryana News : डबवाली से चंडीगढ़ सफर करने वाली यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. हरियाणा रोडवेज के डबवाली सब डिपो से यात्रियों की सुविधा के लिए डबवाली से चंडीगढ़ बस बंद हो गई है।

 | 
हरियाणा रोडवेज की डबवाली से चंडीगढ़ एसी बस सेवा हुई बंद, पीआरटीसी ने किया ऐतराज 

Dabwali Sub Depot : डबवाली से चंडीगढ़ सफर करने वाली यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. हरियाणा रोडवेज के डबवाली सब डिपो से यात्रियों की सुविधा के लिए डबवाली से चंडीगढ़ बस बंद हो गई है। पंजाब में एक बस का रूट परमिट टैक्स जमा नहीं होने से एक दिन बाद ही सामान्य बस को रूट पर भेजना पड़ा है। पंजाब रोडवेज की ओर से आपत्ति के चलते ऐसा किया गया है। 

48 सीट वाली 2 एसी बसें

रोडवेज के डबवाली सब डिपो से 48 सीट वाली 2 एसी बसें चालू की गई लेकिन इनमें एक पंजाब होकर चंडीगढ़ चलने वाली हरियाणा रोडवेज एसी बस को बंद कर दिया गया है। दरअसल डबवाली से निकलने के बाद हरियाणा रोडवेज की एक बस पंजाब में एंट्री करती है। चंडीगढ़ के पास जाने तक पंजाब के एरिया में चलती है। इसके चलते पंजाब के बस स्टैंड से यात्री भी बैठी है लेकिन रूट परमिट में सामान्य बस का टैक्स भरा हुआ है। जिसके चलते पंजाब में चलने वाली पीआरटीसी एक बस सर्विस की ओर से आपत्ति दर्ज करवाई गई। कार्रवाई के दर से एक बस एक दिन में ही बंद करनी पड़ी है। 

पंजाब का टैक्स

एक दिन में डबवाली से चंडीगढ़ एसी बस ने 15 हजार 285 रुपए किराया अर्जित किया जबकि सामान्य बस का डबवाली से चंडीगढ़ एक दिन का 12 हजार 785 रुपए एवरेज है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह डबवाली सब डिपो से हरियाणा रोडवेज की डबवाली से चंडीगढ़ व डबवाली से दिल्ली के लिए 2 एसी बसें चालू की गई थी। डबवाली से चंडीगढ़ जाने वाली बस का इंटरस्टेट पंजाब का टैक्स न भरा जाने के चलते पीआरटीसी के ऐतराज के चलते एक दिन के बाद बस को बंद कर दिया है।

इस बारे में डबवाली अड्डा इंचार्ज रत्न लाल ने बताया कि जो एसी बस होती है उसका टैक्स दोगना होता है जबकि यहां पंजाब स्टेट का सामान्य टैक्स भरा हुआ था और पीआरटीसी वाले एतराज किया है। जिसके चलते एक बार डबवाली से चंडीगढ़ चलने वाली बस को एक दिन के बाद बंद कर दिया है।

Latest News

Featured

You May Like