आलू की फसल को पाला पहुँचा सकता है बड़ा नुकसान, इन तरीकों से करें बचाव

Potato Farming Tips : उत्तर भारत में ठंड, कोहरे और तापमान में गिरावट जारी है। देश के इसी हिस्से में आलू की खेती की जाती है। इतने ठंड में थोड़ी सी भी लापरवाही बरतने पर आलू की फसल को पाला मार सकता है. हालांकि किसान थोड़ी सी सूझबूझ अपनाकर अपनी मेहनत बर्बाद होने से बचा सकते हैं.
समय-समय पर करें, सिंचाई
कई फसल बहुत ठंड नहीं सह सकतीं और खराब हो जाती हैं। आलू की फसल सबसे अधिक नुकसान उठाती है। ठंड लगने से आलू को झुलसा रोग लगता है, जो पूरी फसल को बर्बाद कर देता है। हालाँकि, आलू की फसल को नियमित अंतराल पर सिंचाई करने से पाले से बच सकते हैं।
फसल को ढकें, प्लास्टिक की चादर से
आप आलू को ठंड से बचाने के लिए उसे प्लास्टिक की चादर से ढक सकते हैं। रात के समय ही फसल को चादर से ढकें, क्योंकि उसी समय तापमान में अधिक गिरावट हो सकती है। इस तरह, आलू की फसल को पाले से बचाया जा सकता है। वहीं, जब दिन में तापमान बढ़ता है, चादर को हटा दें। सूरज की रोशनी फसल को अवशोषित करने दें।
फसल पर करें, इस चीज का छिड़काव
लकड़ी की राख को फसल पर भी छिड़क सकते हैं अगर तापमान ज्यादा गिर गया है। ऐसा करने से आलू की फसल को कुछ गर्मी मिलती है और पाला लगने की संभावना कम होती है। आप सड़े हुए छाछ को कीटनाशक भी बना सकते हैं। ये भी फसल को पाले से बचाता है।