home page

पहले बेटे की तरह किया पालन पोषण, फिर महिला ने रचाई शादी, अलवर का यह मामला कर देगा हैरान

Rajsthan News : राजस्थान के अलवर जिले से एक ऐसा मामला आया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। करीबन 65 साल पहले घटी इस घटना के बारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

 | 
पहले बेटे की तरह किया पालन पोषण, फिर महिला ने रचाई शादी, अलवर का यह मामला कर देगा हैरान

Devar Bhabhi Marriage : राजस्थान के अलवर जिले से एक ऐसा मामला आया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। यहां पर एक महिला ने अपने पति के मरने के बाद जन्मे देवर को पहले तो पढ़ाया लिखाया और पाल-पोसकर बड़ा किया। जब देवर शादी लायक हो गया तो उसे महिला ने अपना जीवनसाथी बना लिया। अब इस शादीशुदा दंपति के तीन बच्चे हैं जिनमें से बेटा राजस्थान पुलिस में जॉब करता है और दो बेटियां नर्स है। करीबन 65 साल पहले घटी इस घटना के बारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

बता दें कि यह मामला अलवर जिले के बहरोड़ गैडोट गांव का है। जहां करीबन 65 साल पहले कमला देवी के पति की मौत खेत में सांप खाने के कारण हो गई थी। पति की अस्मिक मौत हो जाने के कारण पत्नी के जीवन में अंधेरा छा गया। पति की मौत के कुछ दिन बाद उनकी सास ने गर्भधारण किया और कमल के जीवन में सुहागन बनने की उम्मीद जाग गई। उन्होंने मायके और ससुराल वालों को बताया कि अगर मेरी सास को लड़का हुआ तो वह उसका पति होगा। लेकिन घर छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी। करीब 9 महीने बाद जब सास के लड़का हुआ तो घर में खुशियां आ गई और कमला देवी की बेरंग पड़ी जिंदगी में रंग लौट आए। 

बेटे की तरह किया पालन पोषण 

कमला देवी ने बताया कि लड़का होने पर परिवार और ससुराल वालों में खुशियों का माहौल था। लड़के का नाम नाथूराम रखा गया और कमला देवी ने लड़के को बड़ी प्रेम प्यार से पाला। 20 साल बाद देवर के बड़ा होने के बाद पूरे विधि विधान से शादी की गई और घर में खुशियां फिर से लौटने लगी। 

देवर के साथ शादी के बाद दिया बेटा और बेटियों को जन्म 

एक ग्रामीण ने बताया कि मेरे चाचा के बेटे की सांप काटने से मौत होने के बाद हमारे घर में दुख के बादल छा गए थे। लेकिन भाभी ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और कहा इस घर को छोड़कर कभी नहीं जाऊंगी। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था और कुछ दिन बाद साक्षी को एक और लड़का हो गया। उसके बाद भाभी ने उसे बच्चे का बड़े लाड प्यार से पालन पोषण किया और अपना जीवनसाथी बना लिया। आज ईश्वर की कृपा से पूरा परिवार संपन्न है। 

नथुराम के जीवन में आई खुशियां

नाथूराम जोकि कमला देवी के पति हैं ने बताया कि वह बड़ा हुआ तो उसे पूरी बात का पता चला। कमला देवी को पत्नी के रूप में प्रकार उसका जीवन सफल हो गया। नाथूराम ने बताया कि उसका जीवन सौभाग्यशाली है जो उसे अपने बच्चों की तरह लाड प्यार मिला और बड़ा होने पर पति के रूप में मान लिया। अभी नाथूराम और कैमरा देवी का परिवार खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 

Latest News

Featured

You May Like