home page

किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज होगा माफ, सरकार कर रही तैयारी

राज्य सरकार द्वारा आने वाली 15 अगस्त 2024 से पहले किसानों का लोन माफ करने के लिए अधिकारियों को फंड इकट्ठा करने के निर्देश दिए हैं।

 | 
किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज होगा माफ, सरकार कर रही तैयारी

Karj Mafi Yojna : देश में चल रहे लोकसभा चुनाव का नतीजा 4 जून को आ जाएगा। इसके तुरंत बाद किसानों को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। जिन किसानों ने 2लाख रुपए तक का लोन ले रखा है, उनकी माफी के लिए सरकार प्लान बना रही है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आम जनता और किसानों के लिए बहुत सारी नई-नई योजनाएं शुरू की जाएगी। किसान कर्ज माफी के लिए इंतजार कर रहे हैं। अगर सरकार चुनावी वादे पूरे करती है, तो किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ मिल सकता है।

राज्य सरकार द्वारा आने वाली 15 अगस्त 2024 से पहले किसानों का लोन माफ करने के लिए अधिकारियों को फंड इकट्ठा करने के निर्देश दिए हैं।

कर्ज माफी से किसानों को मिलेगी राहत

भारतीय किसान हमेशा फसल ऋण के चक्कर में फंसा रहता है। किसान की पूरी उम्र नई फसल के लिए ऋण देने और पुरानी फसल का ऋण चुकाने में चली जाती है। इसी चक्रव्यूह से निकालने के लिए राज्य सरकार ने फसल ऋण माफी योजना चलाने की बात कही है।

इन लोगों को मिलेगा फायदा

फसल कर्ज माफी योजना के अंतर्गत लघु और सीमांत किसानों को इसका लाभ मिलेगा। जिन किसानों ने सहकारी बैंक, वाणिज्य बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों से लोन ले रखा है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त 2024 से पहले राज्य के किसानों का 200000 रुपए तक का लोन माफ करने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

किसानों की कर्ज माफी के लिए चाहिए 32000 करोड़

तेलंगाना राज्य के किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सरकार को ₹32000 करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी। सीएम ए रेवंत रेड्डी के चुनावी प्रचार के अनुसार किसानों का ₹200000 तक का लोन माफ करने का वादा किया था। लेकिन अब इसकी तारीख बता दी गई है।

बनाया जाएगा विशेष निगम

किसानों के कर्ज माफी करने के लिए अधिकारियों को एक विशेष निगम बनाने के लिए कहा गया है। सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि चुनाव आचार संहिता हटने से पहले फंड की व्यवस्था कर लें। उन बैंकों से भी सलाह मशवरा कर लें जो बड़ी धनराशि देने के लिए आगे आ रहे हैं।

फसल ऋण माफी योजना के लिए जरूरी कागजात

फसल ऋण माफी योजना के लिए किसानों को इन जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।

  • आवासीय प्रमाण
  • आधार प्रमाण
  • मतदाता पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • भूमि अभिलेख
  • बैंक के खाते का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Latest News

Featured

You May Like