home page

उत्तर प्रदेश में इन जगह कल से 3 दिन बारिश, घना कोहरा और बढ़ सकती है ठंड

UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में कड़के की ठंड पड़ रही है। खराब मौसम, बारिश और घने कोहरे ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। बर्फीली हवा के साथ गलन बढ़ रही है। अगले तीन दिन भी बारिश के आसार हैं। राज्य में घना कोहरा छाया रहेगा।
 | 
3 days of rain, dense fog and cold may increase from tomorrow at these places in Uttar Pradesh.

Saral Kisan : मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 8 जनवरी से 10 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में फिर बदली-बारिश का सिलसिला शुरू होगा। आठ को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। नौ जनवरी को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में एक या दो स्थानों पर बारिश होने या बौछारें पड़ने की सम्भावना है। 10 जनवरी को पूर्वी यूपी में बारिश जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार उत्तर पश्चिम यूपी व आसपास के इलाकों में चक्रवातीय दबाव बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन दक्षिणी गुजरात से पश्चिमी यूपी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के पास केन्द्रित है। इससे मौसम में बदलाव हो रहा।

मौसम का अनुमान फिर फेल सुबह की बारिश ने बढ़ाई सर्दी

लगातार दूसरे दिन मौसम विभाग का पूर्वानुमान गलत साबित हुआ। सर्द मौसम में सुबह हुई बारिश ने शहर को भिगो दिया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि शनिवार को सुबह कोहरा रहेगा लेकिन फिर आसमान साफ हो जाएगा। शनिवार को सुबह कोहरे के बीच में ही कई स्थानों पर बारिश हो गई। इसके बाद 10 बजे के करीब कई इलाकों में कोहरा घना होने लगा और साथ ही बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ बर्फीली हवा लोगों की परेशानी बढ़ाती रही। दिन में कुछ मिनट के लिए सूरज के दर्शन हुए उसके बाद फिर आसमान को धुंध ने चपेट में ले लिया। वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडल में चक्रवाती हवा के दबाव से बारिश की स्थिति है। दक्षिण पश्चिम से अरब सागर की नम हवा से परिस्थितियां बारिश के अनुकूल हैं।

अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान

07 जनवरी- न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, अधिकतम तापमान 17 डिग्री, मध्यम से घना कोहरा
08 जनवरी- न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, अधिकतम तापमान 17 डिग्री, घना कोहरा
09 जनवरी- न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, अधिकतम तापमान 16 डिग्री, हल्की से तेज बारिश
10 जनवरी- न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, अधिकतम तापमान 17 डिग्री, बादलों की आवाजाही
11 जनवरी- न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, अधिकतम तापमान 18 डिग्री, मध्यम से सामान्य कोहरा
12 जनवरी- न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, अधिकतम तापमान 18 डिग्री, हल्के से मध्यम कोहरा

अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार एक और ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ हाल फिलहाल प्रभाव में आ रहा है। इसकी वजह से सोमवार की दोपहर या शाम से शहर का मौसम बदलना शुरू हो जाएगा। मंगलवार को इसके असर से कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है। यह बारिश कुछ समय तक जारी रहने का अनुमान है।

पारा 11 डिग्री संभव

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को सुबह कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा रहा। अधिकतम पारा 18, न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है।

ये पढ़ें : उत्तर प्रदेश के इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत में हुआ बड़ा बदलाव, लाखों यात्रियों को मिलेगी राहत

Latest News

Featured

You May Like