NCR में बनेगा मेट्रो का नया रूट, 24 किलोमीटर में होगा 10 स्टेशनों का निर्माण

Haryana News : बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो का विस्तार किया गया है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर काम शुरू हो गया है। डीपीआर छह महीने में तैयार हो जाएगा। इसमें मेट्रो मार्ग पर स्टेशन बनाने की पूरी चर्चा होगी।
कितने आई गाडर लगेंगे और कितने पिलर लगाए जाएंगे, इस बारे में भी सूचना मिलेगी। पता चला है कि कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और हरियाणा आर्बिटल रेल को पलवल मेट्रो से जोड़ने की योजना है। लंबे समय से बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो नेटवर्क को बढ़ाने की मांग उठती रही है।
24 किलोमीटर रूट पर बनेंगे, 10 स्टेशन
कारिडोर लगभग 24 किलोमीटर लंबा है। इस समय 10 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इनमें बल्लभगढ़ के बाद पहला स्टेशन सेक्टर 58-59, सीकरी, सोफ्ता, पृथला, बघौला, आल्हापुर और अंतिम पलवल होगा, जो यहां के औद्योगिक क्षेत्र को कनेक्टिविटी देगा। मध्य में कुछ अतिरिक्त स्टेशन बनाए जाएंगे। यह मार्ग पूरी तरह से एलिवेटेड होगा और इसकी अनुमानित लागत प्रति किलोमीटर 180 करोड़ रुपए होगी। परियोजना का कुल खर्च 4320 करोड़ रुपये है।
औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा, इससे बड़ा फायदा
बल्लभगढ़ और पलवल के बीच भी कई औद्योगिक क्षेत्र हैं। यह सबसे अधिक औद्योगिक क्षेत्र में है। मेट्रो के आगमन से सभी को फायदा होगा। पलवल से दिल्ली तक हर दिन दो लाख से अधिक लोग जाते हैं। फिलहाल, लोगों को रेलवे और सार्वजनिक परिवहन पर भरोसा है। इसमें कई समस्याएं हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों को भी आने-जाने में कठिनाई होती है। यह सब मेट्रो से आसान होगा।
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया मेट्रो विस्तार का डीपीआर बनाया जा रहा है। तैयार होने के बाद ही धरातल पर काम कब शुरू होगा, इसकी घोषणा की जाएगी। यह काम अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।