home page

DA Arrears : कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, मिलेगा 3 महीने का बकाया एरियर, अकाउंट में अब इतनी आएगी सैलरी

यह महंगाई भत्ता कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2024 से प्रभावित होगा, जो सातवें वेतन आयोग के तहत आता है। इससे गुजरात के 4.70 लाख कर्मचारियों और लगभग 4.73 लाख सेवानिवृत कर्मचारीयों को फायदा
 | 
कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले, मिलेगा 3 महीने का बकाया एरियर

DA Arrears : केंद्रीय कर्मचारियों को साल 2024 की दूसरी छमाही में महंगाई भत्ते का अभी भी इंतजार है। कई राज्य सरकारों द्वारा अलग-अलग अवधि में महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है। इसी बीच गुजरात में महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया गया है। इस महंगाई भत्ते को एरियर के रूप में आने वाले 3 महीनों की सैलरी के साथ दिया जाएगा।

10 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

यह महंगाई भत्ता कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2024 से प्रभावित होगा, जो सातवें वेतन आयोग के तहत आता है। इससे गुजरात के 4.70 लाख कर्मचारियों और लगभग 4.73 लाख सेवानिवृत कर्मचारीयों को फायदा मिलने वाला है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बकाया भत्ता देने के लिए 1129.51 करोड़ की राशि वितरित की है।

तीन किस्तों में मिलेगा एरियर

साल 2024 की पहली छमाही का बकाया भत्ता तीन किस्तों में सैलरी के साथ दिया जाएगा। जानकारी अनुसार बता दें कि जनवरी 2024 से फरवरी 2024 के बीच का एरियर जुलाई की सैलरी में और मार्च और अप्रैल का एरियर अगस्त की सैलरी में और जून का एरियर सितंबर की सैलरी में शामिल किया जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को अभी भी इंतजार

केंद्रीय कर्मचारियों को दूसरी छमाही के दौरान मिलने वाले महंगाई भत्ते का अभी भी इंतजार है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका ऐलान सितंबर या अक्टूबर के महीने तक हो सकता है।

Latest News

Featured

You May Like