रेमल चक्रावात: पूर्वोत्तर के 6 राज्यों में बाढ़, अब तक 43 की मौत

Saral Kisan, Remal Cyclone : मणिपुर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चक्रवात रमल के कारण पूर्वोत्तर के 6 राज्यों में बाढ़ की स्थिति है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो दिनों से जारी बारिश के कारण अधिकांश नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। अब तक कई जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन के कारण 43 से अधिक लोगों की मौत की खबर है।
रेमल तूफान भले ही पूर्वोत्तर में कमजोर पड़ने लगा हो, लेकिन पूर्वोत्तर के राज्यों को भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही का सामना करना पड़ा है। बुधवार तक इस आपदा में 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।
प्रभावित क्षेत्रों में सड़क और रेल संपर्क में गंभीर व्यवधान आया, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मिजोरम को सबसे अधिक प्रभाव झेलना पड़ा, जहां 29 लोगों की मौत हुई, जिसमें आइजोल जिले में एक खदान धंसने की घटना भी शामिल है। नगालैंड में चार, असम में तीन और मेघालय में दो लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाओं के अलावा, पेड़ उखड़ गए और बिजली और इंटरनेट जैसी आवश्यक सेवाएं बाधित हो गईं। त्रिपुरा में पिछले 24 घंटों के दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। करीब 470 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 750 लोग विस्थापित हो गए।