home page

Cooler : कमरे को ज्यादा ठंडा करने के लिए लोहा बॉडी कूलर खरीदें या प्लास्टिक?

latest tech news : इस समय देश के अधिकतर हिस्सों में भारी गर्मी है। लोग जो AC का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं, वे बहुत अधिक परेशान हैं। कूलर उन्हें राहत देता है। लेकिन क्या आपको पता हैं की मेटल या प्लास्टिक का कूलर आपके लिए बेहतर होगा?

 | 
Cooler : कमरे को ज्यादा ठंडा करने के लिए लोहा बॉडी कूलर खरीदें या प्लास्टिक?

Plastic cooler vs metal cooler : आज के इस वर्तमान समय में पूरा उत्तर भारत गर्मी से जल रहा है। सूरज की तेज किरणों से सभी का बुरा हाल है। हरियाणा का सिरसा जिला तो तापमान के मामले में देश में सबसे आगे है। यहां पर तापमान 48 डिग्री से ऊपर जा चुका है। गांव के मुकाबले शहर का तापमान ज्यादा होता है। शहर के लोग पंखे के नीचे अपना जीवन नहीं गुजार सकते। 

देश की ज्यादातर आबादी ऐसी है जो AC का खर्च नहीं उठा सकती। इन लोगों का पहला सहारा कूलर ही होता है। लेकिन अब आपके मन में सवाल उठेगा की कौन सा कूलर आपके लिए बेहतर होगा। प्लास्टिक या मेटल वाले में से कौन सा ज्यादा कूलिंग करता है। जब भी आपका कलर खरीदने का मन हो तो पहले आप अपने कमरे की बनावट, वेंटिलेशन का पूरा ख्याल रख कर ही खरीदारी करें।

मेटल वाला कूलर 

अगर आपके कमरे में पर्याप्त खिड़की दरवाजे हैं और कमरे के बाहर कलर लगाने की जगह है तो आप मेटल वाला कूलर ही खरीदें। कमरे के बाहर प्लास्टिक और विंडो कूलर को लगाने में बहुत बड़ी परेशानी होती है। क्योंकि इस भीषण गर्मी में वह जल्दी खराब हो जाते हैं। कूलर को कमरे से बाहर फिट करने से दो फायदे होते हैं: पहला, बाहर से शुद्ध हवा कमरे में प्रवेश करता है और दूसरा, अंदर की गर्मी को बचाता है। इससे कूलर की आवाज भी कम होती है।

प्लास्टिक की तुलना में पानी मेटल बॉडी के कूलर में न तो जल्दी गर्म होता है और न ही ठंडा होता है। वह देर तक उसी टेंपरेचर में रहता है अगर आप उसमें ठंडा या नॉर्मल पानी भरते हैं। आप कूलर में जैसा भी पानी डालेंगे वह काफी देर तक वैसा ही रहेगा।

प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर

प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर कई रंगों में उपलब्ध हैं। ये सुंदर दिखते हैं। यदि आप खिड़की के बाहर कूलर नहीं लगा सकते हैं, तो आपको प्लास्टिक बॉडी कूलर खरीदना चाहिए। आप इसे कमरे में रख सकते हैं। यह मूव करना भी आसान है। इसमें भी कम शोर है। रूम में स्वच्छ हवा नहीं है। इसलिए यह कूलर काम नहीं करते।
 

Latest News

Featured

You May Like