home page

बिहार में वंदेभारत एक्‍सप्रेस पर बड़ी अपडेट, खर्च होंगे दो सौ करोड़, यात्रियों की हुई मौज

Bihar News : बिहार में बंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए कोचिंग कंपलेक्स बनाया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस प्रोजेक्ट के लिए 200 करोड रुपए मंजूर किए हैं। 

 | 
बिहार में वंदेभारत एक्‍सप्रेस पर बड़ी अपडेट, खर्च होंगे दो सौ करोड़, यात्रियों की हुई मौज

Vande Bharat Train : वंदेभारत एक्सप्रेस आजकल यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन है। इसका संचालन अधिकांश राज्यों से होता है। वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन लगातार बढ़ाया जा रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, बिहार से चलने वाली वंदेभारत को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। हाजीपुर डिवीजन को 200 करोड़ रुपये की सौगात मिली है ताकि यात्रियों को बेहतर और आसान सफर मिल सके।
 

अब बिहार की राजधानी में होगी वंदे भारत ट्रेनों की रखरखाव। बिहार के पटना में 200 करोड़ की लागत से कोचिंग कंपलेक्स बनाया जाएगा। इस कोचिंग परिसर में गोमती नगर समाचार वंदे भारत ट्रेनों की मरम्मत कार्य किया जाएगा।

पाटलिपुत्र जंक्शन से तीन किमी दूर कोचिंग कॉम्प्लेक्स में इन ट्रेनों का रखरखाव होगा। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे को 200 करोड़ रुपए दिए हैं। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाया जा रहा है। वर्तमान में चार वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं: पटना-हावड़ा, पटना-रांची, पटना-गोमतीनगर और न्यूजलपाइगुड़ी-पटना. ये ट्रेनें अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं और नवीनतम तकनीक से सुसज्जित हैं।

पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पाटलिपुत्र में शेड युक्त वे-लाइन भी बनाई जाएगी, जो 630 मीटर लंबी होगी। सभी लाइनों में ओवरहेड वायर (OHI) होगा। बोगी और हेवी रिपेयर शेड के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। 10 वंदे भारत ट्रेनों को एक बार में 24 कोच मिल सकेंगे। इतना ही नहीं, राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स को वर्तमान में 20 करोड़ रुपये की लागत से वंदे भारत के मेंटनेंस के लिए सुधार किया गया है

Latest News

Featured

You May Like