home page

सिरसा जिले में सीएम नायब सैनी ने दी 13 विकास परियोजनाओं की सौगात, 78 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

Sirsa News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा जिले को 78 करोड़ से अधिक राशि की सौगात प्रदान की है, जिसमें 13 विकास योजनाएं शामिल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 35 लाख 65 हजार की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और इसी के साथ 67 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपए की लागत से आने वाली अलग-अलग 8 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
 | 
सिरसा जिले में सीएम नायब सैनी ने दी 13 विकास परियोजनाओं की सौगात, 78 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

Saral Kisan, Haryana News : हरियाणा के जिला सिरसा में बुधवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बहुविषयक प्रदर्शनी में आयोजन किए गए कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिले को 78 करोड़ से अधिक राशि की सौगात प्रदान की है, जिसमें 13 विकास योजनाएं शामिल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 10 करोड़ 35 लाख 65 हजार की 5 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और इसी के साथ 67 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपए की लागत से आने वाली अलग-अलग 8 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकारी साधनों पर पहला हक गरीबों का होना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अंत्योदय की दिशा में लागू हुई अन्य योजनाओं से गरीब परिवार के जीवन में बहुत बदलाव आए हैं। बुजुर्गों की पेंशन बनाने का कार्य अभी जारी है। इसके साथ-साथ गरीब बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंदों के इलाज की पूरी व्यवस्था और गरीबों की आय बढ़ाने के लिए सरकार दिन प्रतिदिन नए-नए कदम उठा रही है। इसी दौरान हरियाणा के ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व राज्यपाल गणेश जी लाल, उपयुक्त आरके सिंह, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, अध्यक्ष वेद फुला, भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, अध्यक्ष आदित्य देवीलाल, अध्यक्ष देव कुमार शर्मा, पूर्व विधायक बालकौर सिंह, पूर्व अध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, पूर्व जिला अध्यक्ष यतिद्र सिंह, रतनलाल बामनिया , शीशपाल कंबोज व गोविंद कांडा आदि भाजपा के कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

 इन पांच परियोजनाओं का किया गया, उद्घाटन

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की पांच योजनाएं का लोकार्पण किया, जोकि 10 करोड़ 35 लाख 65 हजार रुपए की हैं। इनमें से 2 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से गांव शेरपुर में खरीद केंद्र बनेगा, इसके अलावा 2 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से गांव पन्नीवाला रलदू से पन्ना खोखर रोड बनेगा, इसके आलावा 1 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से गांव सूखेरा खेड़ा से आशा खेड़ा रोड बनेगा, 1करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से गांव नोरंग से असीर रोड और 1 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत से गांव मलिकपुरा से जंडवाला जटान से रामपुरा बिश्नोइया रोड बनने वाला है।

 इन आठ योजनाओं का किया गया, शिलान्यास

इसी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 67 करोड़ 66 लाख 72 हजार रुपए की लागत से आने वाली भिन्न-भिन्न 8 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें से लंबी गांव में 24 करोड रुपए की लागत से बनने वाला राजकीय महाविद्यालय शामिल है, 14 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से सिरसा जिले में बनने वाले 26 उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं, 2 करोड रुपए की लागत से बनने वाली जन स्वास्थ्य विभाग की 4 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भी इसमें शामिल है। इसी के साथ 14 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही अनाज मंडी, सब्जी मंडी व लक्कड़ मंडी का पूर्ण रूप से विस्तार किया जाना है।

इसके अलावा गांव धोतड़ में 2 करोड़ 37 लाख रुपए से अधिक लागत से खरीद केंद्र और गांव जमाल में दो करोड़ 19 लाख रुपए से अधिक लागत से ख़रीद केंद्र बनने वाला है। इसी के साथ गांव गीदड़ खेड़ा से होते हुए गंगा से लेकर गोदिका तक 3 करोड़ 22 लख रुपए से अधिक राशि से लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा और 4 करोड़ 60 लाख से अधिक पैसों की लागत से रायपुर वाया ढूकड़ा से बरुवाली द्वितीय (पंजाब हेड) होते हुए लिंक रोड बनने की योजनाएं इस प्लान में शामिल हैं।

Latest News

Featured

You May Like