home page

Noida की इन 3 जगहों पर मिलते है सबसे सस्ते फ्लैट, जानिए कितना है रेंट

Noida News - अगर आप भी नोएडा में फ्लैट खरीदने की प्लानिंग कर रहे है। तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि नोएडा की इन तीन जगहों पर सबसे कम रेट में फ्लैट मिल रहे है। बता दें कि यहां आपको 4000 तक की रेंज में भी 1RK रेंट पर मिल जाएगा....
 | 
Cheapest flats are available at these 3 places in Noida, know how much is the rent.

Saral Kisan : आजकल दिल्ली-NCR में फ्लैट पाना बहुत मुश्किल हो गया है। लोग अपने साथियों से सहायता मांगते हैं, लेकिन कुछ खास सहायता नहीं मिलती। यहां काम करने वाले लोगों की भीड़ इसका कारण है।

यहां भी कोई कमरा मिलने पर 10 से 12 हजार रुपये खर्च होंगे। ऐसे परिस्थितियों में कम वेतन वाले व्यक्ति कहां जाएं? यहां खाली कमरा खोजना और भी कठिन है अगर आप नए हैं। यही कारण है कि आज हम नोएडा के एक क्षेत्र के बारे में बताने वाले हैं, जहां कमरे 5000 से 6000 रुपये के बीच सस्ता हैं।

नोएडा सेक्टर 59- ममुरा

अगर आप नोएडा में सस्ते कमरे ढूंढ रहे हैं, तो नोएडा सेक्टर 59 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको 4000 तक की रेंज में भी 1RK रेंट पर मिल जाएगा। इसके लिए आपको ममुरा मार्केट के अंदर जाना होगा। ममुरा मार्केट, नोएडा सेक्टर 59- मेट्रो स्टेशन से उतरते ही शुरू हो जाती है।

यहां आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि मेट्रो स्टेशन के पास कमरा न लें। क्योंकि मेट्रो स्टेशन के नजदीक कमरों का रेंट 7 से 8 हजार तक की रेंज में हैं। इसलिए आप मार्केट के अंदर गलियों में जाकर कमरा सर्च कर सकते हैं। यहां सस्ते में आपको 4000-5000 के कमरे आसानी से मिल जाएंगे।

नोएडा सेक्टर 44- छलेरा गांव

छलेरा गांव में भी आपको 5000 से 6000 तक के सस्ते कमरे मिल जाएंगे। गांव शब्द सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह रहने लायक जगह नहीं होगी। लेकिन ऐसा नहीं है, यह बस कहने के लिए गांव है। इस जगह पर आपको हर सुविधा मिलेगी। साथ ही, मेट्रो तक जाने के लिए आपको बस 10 रुपये का ऑटो भी मिल जाएगा। छलेरा गांव से आपको बोटैनिकल गार्डन ( Botanical Garden Metro Station) नजदीक पड़ेगा, यह बस 10 मिनट की दूरी पर है।

नोएडा सेक्टर 52

नोएडा सेक्टर 52 भी रहने के लिए सबसे सस्ती जगह है। ऑफिस जाने वाले लोगों की भारी भीड़ इस सेक्टर में रहती है। यहां भी आपको 5 से 7 हजार की रेंज के कमरे मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए आपको काफी सर्च करना होगा। इस जगह पर रहने की एक खास बात यह है कि आपको ऑटो का खर्चा नहीं लगेगा। आप मेट्रो के नजदीक पड़ने वाली जगहों पर ही कमरे रेंट पर ले सकते हैं।

ये पढ़ें : Noida और गुरुग्राम वालों के लिए गुड न्यूज, सिर्फ 30 मिनट में हो जाएगा सफर

Latest News

Featured

You May Like