home page

शादी के मंडप से गायब हुई दुल्हन, दूल्हा करता रह गया इंतजार

Uttar Pradesh News : यूपी के बलिया से एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। जहां दुल्हन एक शादी समारोह में वरमाला देने के बाद अचानक चली गई थोड़ी देर बाद वधू पक्ष ने उसे ढूंढकर लाया, लेकिन दूल्हा शादी नहीं करना चाहता था। 

 | 
शादी के मंडप से गायब हुई दुल्हन, दूल्हा करता रह गया इंतजार

UP News : उत्तर प्रदेश के बलिया शहर से एक गजब का मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह चल रहा था और वरमाला के बाद दुल्हन लापता हो गई। इधर-उधर ढूंढने पर थोड़ी देर में दुल्हन मिल गई, लेकिन बाद में दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। काफी कोशिशें के बाद भी मामला सुलझा नहीं पाया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। 

उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में बांसडीह रोड क्षेत्र में एक बारात आई थी। बारातियों के खाने-पीने और स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी गई थी। वरमाला का समारोह खत्म होने के बाद दूल्हा जैसे ही अपना खाना पीना करके मंडप में पहुंचा। तो दुल्हन के कमरे से खबर आई कि वह गायब है। लड़की वालों ने काफी देर तक यह बात छुपाई रखी, लेकिन धीरे-धीरे सभी को पता चल गई। 

पूरी तैयारी के बाद भी जब काफी देर तक शादी की रस्म शुरू नहीं हो पाई, तो दूल्हा नाराज होकर बैठ गया। धीरे-धीरे करके लड़की के भागने की जानकारी सभी बारातियों को मिल गई। लड़की के घर वालों ने मिलकर काफी देर के बाद लड़की को ढूंढा। लेकिन जब दूल्हे को शादी के लिए बुलावा भेजा गया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना शादी के लौट गई। 

Latest News

Featured

You May Like