home page

उत्तर प्रदेश में अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र एक क्लिक पर बनेंगे, नगर निगम का झंझट खत्म

UP News : उत्तर प्रदेश में जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अब लोगों को इन प्रमाण पत्रों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। इन प्रमाण पत्रों को अब आप घर बैठे बड़े आसानी से बनवा सकते हैं। 

 | 
उत्तर प्रदेश में अब जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र एक क्लिक पर बनेंगे, नगर निगम का झंझट खत्म 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के आगरा नगर निगम ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। बता दे की अधिकांश लोगों की यही प्रॉब्लम रहती थी कि नगर निगम से मृत्यु प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र बनाना बहुत मुश्किल होता था। इन प्रमाण पत्र के लिए लोगों का काफी समय बेकार में खराब होता था।

ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत

कई बार तो इन डॉक्यूमेंट के लिए सुविधा शुल्क भी मांग लिया जाता था। लेकिन अब लोगों को इन प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम ने लोगों को बड़ी सहूलियत प्रदान की है। प्रमाण पत्र बनाने का तरीका और सरल और पारदर्शी बना दिया गया है। आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत कर दी गई है। अब आप इस पोर्टल के जरिए जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इस पोर्टल का लिंक .https://swm.agrasmartcityltd.net/swms/ यह हैं। 

मात्र 10 दिन में बनेगा प्रमाण पत्र

इस पोर्टल पर आवेदन करने के लगभग दस दिनों के बाद जन्म और मृत्यु का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। जैसा कि आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ अंकित खंडेलवाल ने बताया, आवेदक को पोर्टल पर जाकर अपना वार्ड चुनना होगा। पोर्टल पर ही आवेदन को संबंधित जोनल अधिकारी ने जांच कर अपलोड किया जाएगा। नगर निगम अपनी रिपोर्ट को उप जिला अधिकारी, आगरा जिला मुख्यालय के पोर्टल पर भेजेगा अगर सभी दस्तावेज सही हैं।वहाँ सभी कागजों की जांच की जाएगी और दस दिनों के भीतर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

फोन पर मिलेगी हर अपडेट 

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदक को मोबाइल पर मैसेज द्वारा प्रमाण पत्र की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। आवेदक और नगर निगम के जनरल अधिकारी एसएमएस से आदेश की सूचना मिलेगी।प्रमाण पत्र इसके बाद जारी किया जाएगा। साथ ही, आवेदन को उप जिला अधिकारी कार्यालय के पोर्टल पर कितने दिन तक लंबित रखा गया है? यह भी सॉफ्टवेयर से देखा जाएगा। प्रमाण पत्र को बिना कारण लंबित रखने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस पोर्टल का उपयोग करने से आम लोगों को नगर निगम और उप जिलाधिकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

झंझट हुआ खत्म 

शहरवासी अब तक जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नगर निगम और उप जिला अधिकारी कार्यालय के चक्कर काटते रहे हैं। कभी-कभी अधिकारी अपनी डेस्क पर नहीं होते थे, कभी-कभी कागज पूरा नहीं होने का बहाना बनाया जाता था, या जानबूझकर आवेदन को लटका दिया जाता था। जिससे आवेदक कई बार नगर निगम से गुजरता था। लेकिन शहरवासियों को इस पोर्टल के लांच होने से तुरंत फायदा मिलेगा।
 

Latest News

Featured

You May Like