home page

Bihar Weather : पटना सहित बिहार के कई शहरों में दिखाया गर्मी ने रंग, पारा पहुंचा 45 के पार

Bihar Heat Wave : बिहार की राजधानी पटना में गर्मी का कहर जारी है। बीते दिन यानी शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग बताया कि इस साल का यह सबसे अधिक तापमान है।

 | 
Bihar Weather : पटना सहित बिहार के कई शहरों में दिखाया गर्मी ने रंग, पारा पहुंचा 45 के पार

Bihar Weather Update : बिहार की राजधानी पटना में गर्मी का कहर जारी है। बीते दिन यानी शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग बताया कि इस साल का यह सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 28 मई को पर 42.8 डिग्री तक पहुंचा था। राजधानी में पर इस सप्ताह 7 डिग्री तक बढ़ चुका है। 

बिहार की राजधानी पटना के साथ-साथ गया, जमुई, गोपालगंज, जनालंदा, जीरादेई, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, नवादा आदि शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा बिहार के चार जिलों बांका, भागलपुर, जमुई और पूर्वी चंपारण में लू ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के करीबन हिस्सों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बीते 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। 

बिहार के 26 शहरों में अधिकतम तापमान बढ़ा है। वहीं नौ शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। बिहार का सबसे गर्म शहर 45.3 डिग्री सेल्सियस बक्सर रहा। इसके साथ-साथ पटना का 43 डिग्री, जिरादेई का 43.4 डिग्री, छपरा 42.3, गया 44, औरगाबाद 44.6, और डेहरी का तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। 
 

Latest News

Featured

You May Like